Auraiya News: बाढ़ प्रभावित गांवों में अधिकारियों की सक्रियता जरूरीः जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी

Auraiya News: उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में लगाए जाने वाले आकांक्षी शिविरों में विभागाध्यक्षों की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Ashraf Ansari
Published on: 14 Aug 2025 3:18 PM IST
Auraiya News
X

Auraiya News

Auraiya News: जिले के जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने गुरुवार को जूम मीटिंग के माध्यम से जनपद के सभी अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में लगाए जाने वाले आकांक्षी शिविरों में विभागाध्यक्षों की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह केवल औपचारिकता का विषय नहीं है, बल्कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की वास्तविक जरूरतों को समझने और उनके समाधान के लिए यह उपस्थिति जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे गांवों का नियमित दौरा करें, जरूरतमंदों से सीधे मिलें और उनके आवेदन या समस्याओं का तुरंत निस्तारण करें। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य सिर्फ पंजीकरण तक ही सीमित न रहे, बल्कि वास्तविक राहत कार्य और समाधान पर जोर हो।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर भी जिलाधिकारी ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी सरकारी और अर्द्धसरकारी भवनों को तिरंगा लाइट से सजाने और उसकी तस्वीरें पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही, स्वयंसेवकों की सूची तैयार कर उन्हें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार करने और लोगों को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने को कहा।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला और तहसील स्तर के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केवल खानापूर्ति न की जाए, बल्कि समाधान इस प्रकार हो कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि का स्तर बढ़े। इसके लिए अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसान हित से जुड़े इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी तरीके की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!