राम की नगरी में टूटा रिकॉर्ड! दीपोत्सव 2025 में 29 लाख दीयों की रोशनी से अयोध्या दमक उठी, दुनिया ने देखा भव्य नज़ारा

Ayodhya Deepotsav 2025: अयोध्या दीपोत्सव 2025 में 29 लाख दीपों की रोशनी से नगर जगमगाया, विश्व रिकॉर्ड स्थापित, योगी आदित्यनाथ ने रथयात्रा और आरती की अगुवाई की।

Harsh Sharma
Published on: 19 Oct 2025 8:22 PM IST (Updated on: 19 Oct 2025 8:23 PM IST)
राम की नगरी में टूटा रिकॉर्ड! दीपोत्सव 2025 में 29 लाख दीयों की रोशनी से अयोध्या दमक उठी, दुनिया ने देखा भव्य नज़ारा
X

Ayodhya Deepotsav 2025: राम की नगरी अयोध्या में लगातार नौवीं बार भव्य दीपोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अयोध्या धाम में 29 लाख दीप जलाए गए, जिससे राम की पैड़ी, धर्मपथ, लता चौक और हनुमानगढ़ी तक का हर कोना जगमग उठा। दीपोत्सव का यह भव्य दृश्य न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बन गया।

विश्व कीर्तिमान और अद्भुत दृश्य:

दीपोत्सव पर दो विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज किए गए। पहले रिकॉर्ड के अनुसार, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 26.11 लाख दीप जलाए गए। इस रिकॉर्ड की पुष्टि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने की। दूसरे रिकॉर्ड में सारयू आरती के दौरान 2,100 वेदाचार्यों ने एक साथ भाग लिया, जिसे योगी सरकार ने दूसरी बार हासिल किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया दीपोत्सव का नेतृत्व:

रामकथा पार्क में आयोजित इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं श्रीराम के रथ को खींचकर रथयात्रा की शुरुआत की। जैसे ही रथ आगे बढ़ा, पूरा पार्क "जय श्रीराम" के जयकारों से गूंज उठा। नवें दीपोत्सव के अवसर पर संतों ने राम दरबार पर पुष्प वर्षा की, और मुख्यमंत्री ने उन्हें वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।


त्रेता युग का प्रतीक बना आयोजन:

पुष्पवर्षा और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुख्यमंत्री ने गुरु वशिष्ठ के साथ श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान का पूजन किया। स्वर्ण सिंहासन, रथ, अश्व और सज्जित राजसभा ने त्रेता युग की रामराज्य छवि को जीवंत कर दिया। इस दौरान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान रथ पर सवार हुए और मुख्यमंत्री योगी के साथ आगे बढ़े।

नगर की रोशनी और श्रद्धालुओं का उत्साह:

रामकथा पार्क से लेकर सरयू तट तक दीपों की पंक्तियां ऐसी झिलमिला उठीं कि पूरा नगर दिव्य आलोक में नहा गया। श्रद्धालु दीप जलाते, भक्ति गीत गाते और इस दृश्य को कैमरों में कैद करते नजर आए। दीपोत्सव 2025 ने अयोध्या मॉडल के रूप में सुरक्षा, स्वच्छता, अनुशासन और संस्कृति के संगम का एक नया मानक स्थापित किया। कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक पल तब आया जब भरत मिलाप का मंचन हुआ। चरणों में गिरते ही श्रीराम ने भरत को गले लगाया। इस दृश्य ने सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा सरयू तट भक्तिमय हो गया।

अद्भुत आतिशबाजी और ड्रोन शो:

दीपोत्सव के समापन पर यहां भव्य आतिशबाजी और ड्रोन शो का आयोजन किया गया, जिसने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु इस दुर्लभ दृश्य को देखने अयोध्या पहुंचे।

1 / 8
Your Score0/ 8
Harsh Sharma

Harsh Sharma

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!