×

Azamgarh News: भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त आवाज: आजाद अधिकार सेना और राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

Azamgarh News: जिलाध्यक्ष अशोक सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री सिंह का संयुक्त रूप से आरोप है कि थानों और चौकियों पर पुलिस की कार्य प्रणाली से जनता त्रस्त है। जो प्रताड़ित है उसे और परेशान व जो अपराधिक प्रवृति के है उसे पुलिस प्रशय दे रही है।

Shravan Kumar
Published on: 30 May 2025 9:44 PM IST
Azamgarh News: भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त आवाज: आजाद अधिकार सेना और राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
X

भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त आवाज   (photo: social media )

Azamgarh News: आजाद अधिकार सेना और राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी के संयुक्त तत्वधान में जिला मुख्यालय पहुंचे पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व में तहसील व थाने पर हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।मामले में निष्पक्ष जांचकर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

जिलाध्यक्ष अशोक सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री सिंह का संयुक्त रूप से आरोप है कि थानों और चौकियों पर पुलिस की कार्य प्रणाली से जनता त्रस्त है। जो प्रताड़ित है उसे और परेशान व जो अपराधिक प्रवृति के है उसे पुलिस प्रशय दे रही है। आरोप है कि पुलिस पीड़ित की शिकायत दर्ज करने में हीलाहवाली करती है। महीनों दौड़ भाग के बाद जाकर कही रिश्वत लेने के बाद ही उसकी प्राथमिकी दर्ज की जाती हैं। फिर मुकदमे की विवेचना के दौरान सौदेबाजी होती है।

पीड़ित बेबस होकर घुस देने के लिए मजबूर

अक्सर पुलिस के द्वारा ऐसा दबाव बनाया जाता है कि पीड़ित बेबस होकर घुस देने के लिए मजबूर हो जाता है। इस तरह से थानों पर पीड़ित की प्राथमिकी दर्ज करने से लेकर चार्जशीट दाखिल करने और जांच प्रक्रिया तक पुलिस की कार्य प्रणाली संदिग्ध प्रतीत होती है। पार्टी ने मेहनगर तहसील की कार्य प्रणाली के खिलाफ भी जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा है। आरोप लगाया कि मेहनगर तहसील के गुरेहथा ग्राम पंचायत में खेल कूद के मैदान, खाद का गड्ढा व खलिहान की जमीन पर भू माफियाओं द्वारा अवैद्य निर्माण कर कब्जा किया गया है।

उक्त जमीन पर तहसील प्रशासन द्वारा सिर्फ कागजी रूप से तीन बार सीमांकन किया गया। लेकिन धरातल पर भू माफियाओं का कब्जा अभी भी बरकार है। इस दौरान प्रवेश मौर्या, सुदर्शन, लालबहादुर सिंह, सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story