TRENDING TAGS :
Azamgarh: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पुलिस ने बचाया
गंभीरपुर पुलिस टीम ने ब्रिंदा बाजार तिराहा पर गिर गए घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जीवन रक्षा की।
Azamgarh News (image from Social Media)
Azamgarh News : जनपद के थाना गंभीरपुर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ब्रिंदा बाजार तिराहा के पास पहुँची, जहाँ एक व्यक्ति अपनी मोटर साइकिल का ब्रेक लगने से अनियंत्रित होकर गिर जाने से सड़क पर बेहोश अवस्था में पड़ा मिला। घायल व्यक्ति इलाज के अभाव में तड़प रहा था। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस टीम तत्परता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी मोहम्मदपुर ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक इलाज के उपरांत 108 एम्बुलेंस बुलाकर स्थिति नियंत्रण में आने पर अग्रिम इलाज हेतु जिला चिकित्सालय आजमगढ़ भिजवाया गया। अस्पताल पर घायल व्यक्ति की चिकित्सको द्वारा इलाज किया जा रहा है।
थाना गंभीरपुर पुलिस टीम की सतर्कता एवं मानवीय संवेदना के कारण घायल व्यक्ति को समय से चिकित्सकीय सहायता प्राप्त हो सकी। घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान जान बच गई।
पुलिस टीम की इस सराहनीय कार्य की चारो तरफ प्रशंसा हो रही है। लोगों को कहना है कि दुर्घटना के दौरान इसी तरह घायल को अस्पताल पहुंचाया जाए तो कितने लोगों की जान बच सकती है।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण
01. उप निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह थाना गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़।
02. कां. चंद्र प्रकाश,थाना गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़।
03. महिला कां. श्रुति पाठक,थाना गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़।
04. कां. संदीप सरोज,थाना गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़।
05. कां. विनोद,थाना गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!