×

Azamgarh News: थाने के मुंशी ने सरकारी रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, दूसरे युवक का शव मिला रस्सी के सहारे लटकता

Azamgarh News: नंदलाल लगभग नौ साल से थाने में इस पद पर अपनी सेवा दे रहे थे। कुछ महीने में उनका रिटायरमेंट होना था। नंदलाल का स्थानांतरण जौनपुर जनपद के लिए हो गया था। उनका परिवार बलिया में ही रहता है।

Shravan Kumar
Published on: 11 July 2025 4:56 PM IST
Police station clerk commits suicide by shooting with government revolver
X

थाने के मुंशी ने सरकारी रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या (घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी) (Photo- Newstrack)

Azamgarh News: 11 जुलाई आजमगढ़ जनपद मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने बताया कि नंदलाल मलखाने में मुंशी के पद पर कार्यरत थे। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आवास का दरवाजा तोड़ा गया और शव को बाहर निकाला गया।

नंदलाल को कुछ लोगों ने 4 से 5 बजे के बीच टहलते देखा था

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि सुबह 4 से 5 बजे के बीच नंदलाल को कुछ लोगों ने टहलते हुए देखा था। इसके बाद वे अपने कमरे में गए और इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। वे बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कोकाढ़ी गांव के रहने वाले थे। बलिया जनपद में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कोकाढ़ी गांव निवासी नंदलाल राम मेहनाजपुर थाने में हेड मुहर्रिर के पद पर तैनात थे।


वह लगभग नौ साल से थाने में इस पद पर अपनी सेवा दे रहे थे। कुछ महीने में उनका रिटायरमेंट होना था। नंदलाल का स्थानांतरण जौनपुर जनपद के लिए हो गया था। उनका परिवार बलिया में ही रहता है। वह अकेले यहां रहकर नौकरी करते थे।

शुक्रवार की सुबह नंदलाल आवास से निकलकर बाजार गए और चाय पीकर थाने में आ गए। यहां मालखाना खोलकर उन्होंने रिवाल्वर निकाली और अपने आवास में आ गए। यहां खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

गोली की आवाज सुनकर लोग उनके आवास पर पहुंचे तब तक नंदलाल की मौत हो चुकी थी। मौत का कारण नहीं पता चल सका है। सूचना मिलते ही सीओ लालगंज, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा परिवार को घटना की जानकारी दी गई है।

नदी के किनारे कूड़ा घर में युवक का शव रस्सी के सहारे लटका मिला

आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक 24 वर्षीय युवक का शव मंगई नदी के किनारे एक कूड़ाघर (आरसीसी सेंटर) में रस्सी के सहारे लटका मिला। आसपास सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार मृतक योगेश सिंहपुर निवासी स्वर्गीय श्यामबली राम का अविवाहित पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शव को सबसे पहले खेत जा रहे किसानों और शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने देखा। मृतक के प्राइवेट पार्ट में सूजन और चोट के निशान पाए गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए शव को रस्सी पर लटकाए जाने का आरोप लगाया।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मृतक का पैर जमीन से सटा हुआ था, जिससे आत्महत्या की बजाय हत्या की आशंका को बल मिल रहा है।

सूचना मिलते ही मेंहनगर थाना प्रभारी और सिंहपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक योगेश राम सिंहपुर बाजार में एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था और अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मां विद्या देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story