×

Baghpat News: यमुना नदी पार करते समय बीच धार में फंसे बाइक सवार दंपत्ति और बच्चा, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर उठे सवाल

Baghpat News: नदी के बीच तेज बहाव के कारण उनकी मोटरसाइकिल अचानक बंद हो गई और वे तीनों नदी की धार के बीच फंस गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Paras Jain
Published on: 21 Jun 2025 5:14 PM IST
X

Baghpat News: जिले के पक्का घाट पर यमुना नदी में एक बाइक सवार दंपत्ति और उनका छोटा बच्चा उस समय हादसे का शिकार होते-होते बचे, जब वे हरियाणा से यमुना नदी पार कर बागपत लौट रहे थे। नदी के बीच तेज बहाव के कारण उनकी मोटरसाइकिल अचानक बंद हो गई और वे तीनों नदी की धार के बीच फंस गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को अपनी बाइक को पानी में धक्का देते हुए और महिला को बच्चे को गोद में लेकर नदी से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है।

नदी में फंसे तो दंपत्ति ने दिखाई सूझबूझ

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बाइक बीच में जाकर बंद हुई, युवक ने उसे धक्का देना शुरू किया जबकि महिला ने बच्चे को संभालते हुए किनारे की ओर बढ़ना शुरू किया। सौभाग्य से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना पर उठे प्रशासनिक सवाल

यह घटना बागपत कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आती है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर लोग यमुना पार करते हैं, लेकिन न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

स्थानीय नागरिकों और सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रशासन से कड़ी नाराजगी जताते हुए मांग की है कि ऐसे खतरनाक रास्तों को तुरंत बंद किया जाए और सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग सुनिश्चित किया जाए।

प्रशासन की जिम्मेदारी तय करने की मांग

यह पहली बार नहीं है जब यमुना घाट जैसे असुरक्षित रास्ते जानलेवा साबित होते नजर आए हैं। विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि नदी पार करने के लिए बनाए गए अस्थायी या अवैध रास्तों पर पूरी तरह रोक लगाई जानी चाहिए और स्थायी पुल या वैकल्पिक मार्गों का निर्माण किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story