Barabanki News: भट्ठे पर लड़की से बात करने की कीमत जान देकर चुकाई, साथी ने रेत दिया गला, उड़िया मजदूर गिरफ्तार

Barabanki News: मारे गए युवक की पहचान ओड़िशा के नयापाड़ा जिले के बनका खडियार रोड निवासी प्रत्युष के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर आरोपी छोटू को गिरफ्तार कर लिया।

Sarfaraz Warsi
Published on: 1 May 2025 6:05 PM IST
Barabanki News
X

Barabanki News (Image From Social Media)

Barabanki News: रामनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले ओड़िशा के युवक की उसके ही साथी मजदूर ने चापड़ से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान ओड़िशा के नयापाड़ा जिले के बनका खडियार रोड निवासी प्रत्युष के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर आरोपी छोटू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छोटू भी ओड़िशा के कल्यानपुर का रहने वाला है।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर स्वाट टीम और थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने 1 मई को इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी छोटू को धर दबोचा। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रत्युष और छोटू दोनों ददौरा गांव स्थित विजय चन्देल के ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करते थे। इसी भट्ठे पर काम करने वाली एक युवती से दोनों मजदूरों की बातचीत थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी छोटू ने प्रत्युष को उस युवती से बातचीत करने से मना किया था। हालांकि, प्रत्युष ने छोटू की बात को अनसुना कर दिया, जिसके चलते छोटू के मन में प्रत्युष के प्रति गहरी रंजिश पैदा हो गई थी।

घटना वाले दिन, आरोपी छोटू मृतक प्रत्युष को मेला दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया। दोनों ने मिलकर शराब का सेवन किया। इसके बाद छोटू प्रत्युष को ददौरा गांव के बाहर स्थित एक आम के बाग में ले गया। शराब के नशे में धुत प्रत्युष वहीं पर बेसुध होकर लेट गया। इसी दौरान, छोटू ईंट भट्ठे से एक धारदार चापड़ लेकर आया और उसने सोते हुए प्रत्युष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी छोटू ने शव को बाग में पुआल के पीछे छिपा दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!