Bareilly News: समूह की अध्यक्षा ने सदस्या के बैंक खाते से निकाले पैसे छीने, महिलाएं समूह से जुड़ी रहने में असमर्थ

Bareilly News: महिलाओं का कहना है कि प्राची समूह पिछले तीन वर्षों से संचालित है, लेकिन अभी तक उन्हें कोई भी वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं हुई है।

Sunny Goswami
Published on: 19 July 2025 10:04 PM IST
Group president withdraws money from members bank account, women unable to join group
X

समूह की अध्यक्षा ने सदस्या के बैंक खाते से निकाले पैसे छीने, महिलाएं समूह से जुड़ी रहने में असमर्थ (Photo- Newstrack)       

Bareilly News: बरेली: प्रदेश सरकार भले ही गरीब महिलाओं को कामकाज से जोड़कर उनके आर्थिक उत्थान हेतु ग्रामीण अंचल में स्वयं सहायता समूहों (SHG) का संचालन करा रही है, लेकिन कहीं-कहीं जिम्मेदारों की उदासीनता और समूह में शामिल जिम्मेदार महिलाओं की करतूतों से समूह में शामिल महिला सदस्य संचालन से मुंह मोड़ने लगी हैं। ऐसा ही एक मामला मीरगंज संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी पूर्णिमा सिंह के समक्ष पहुंचा। उनके समक्ष पहुँचीं मीरगंज विकास खंड के गांव ठिरिया खुर्द की प्राची समूह की महिलाओं ने अपनी व्यथा सुनाई और शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर समूह का संचालन बंद करने तक की गुहार लगा दी।

संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह के सामने पहुँचीं प्राची स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सीताकली, नगीना, भगवान देई, लक्ष्मी, वीरवती, विमलेश, गीता आदि ने बताया कि समूह की सदस्या सीता कली 18 जुलाई 2025 को समूह के खाते से ₹6,000 निकालने हेतु बैंक शाखा गई थी। जैसे ही उसने रुपए खाता से निकाले, उसी समय बैंक में ही समूह की अध्यक्षा गीता रानी ने रुपये छीन लिए।

महिलाओं का कहना है कि प्राची समूह पिछले तीन वर्षों से संचालित है, लेकिन अभी तक उन्हें कोई भी वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं हुई है। महिलाओं का आरोप है कि जो भी सरकारी सहायता समूह को प्राप्त होती है, उसे समूह की तीन पदाधिकारी महिलाएं ही हड़प कर लेती हैं, और उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है। महिलाओं ने प्राची स्वयं सहायता समूह संचालित करने में असमर्थता जताई है और समूह बंद किए जाने की मांग की है। एडीएम ई ने इस मामले में समस्या समाधान हेतु खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है।

यह घटना दर्शाती है कि प्रदेश सरकार भले ही महिलाओं को रोजगार देने के लिए नई-नई योजनाएं ला रही है, पर हर योजना में भ्रष्टाचार कहीं न कहीं देखने को मिल रहा है। अब देखना यह है कि समूह की महिला सदस्यों की शिकायत पर अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं और क्या इन महिलाओं को न्याय मिल पाता है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!