बस्ती में मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सुरक्षा अभियान का शुभारंभ, छात्राओं को किया गया जागरूक

Basti News: बस्ती में मिशन शक्ति व साइबर सुरक्षा अभियान की शुरुआत, छात्राओं को आत्मरक्षा, डिजिटल सुरक्षा और महिला सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।

Amril Lal
Published on: 6 Oct 2025 7:00 PM IST
Basti News
X

Basti News

Basti News: अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर सहित पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती और , पुलिस अधीक्षक बस्ती व अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती की मौजूदगी में थाना कोतवाली पर मिशन शक्ति केन्द्र व साइबर सुरक्षा अभियान का शुभारंभ किया गया l इसी कम में में स्कूली बच्चियों द्वारा विभिन्न प्रदर्शनी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर बालिकाओं/छात्राओं/महिलाओं को नारी सुरक्षा/करने को बताया गया।

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर मुथा अशोक जैन द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी, पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन व अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकान्त की मौजूदगी में थाना कोतवाली पर समस्त क्षेत्राधिकारी जनपद बस्ती के समक्ष मिशन शक्ति केन्द्र व साइबर सुरक्षा अभियान का शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर आईजी गोरखपुर रेंज द्वारा पिंक बूथ, साइबर हेल्पडेस्क आदि का भ्रमण कर मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 में जागरूकता फैलाने के सम्बन्ध में जनपद बस्ती द्वारा किये जा रहे व्यापक कार्यक्रम का जायजा लिया, तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/ कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा आईजी गोरखपुरको मूर्ति व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं/छात्राओं को कार्यक्षेत्र में खुद को सुरक्षित व मजबूत बनाये रखते हुए देश के विकास में योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बस्ती शहर में नारी सम्मान में कार्य करने वाली सम्भ्रान्त महिला मौजूद रहीं। इसी क्रम में सेन्ट बेसिल स्कूल में पहुंचकर पुलिस द्वारा आयोजित विभिन्न प्रदर्शनी( फायर सर्विस, डायल 112, पिंक बूथ आदि) के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उपस्थित बालिकाओं/छात्राओं/महिलाओं को नारी सुरक्षा/सम्मान, स्वावलंबन के सम्बन्ध में संबोधित किया गया। विद्यालय प्रबंधन से इस प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से समय- समय से महिलाओं बालिकाओं को जागरूक व प्रोत्साहित करते रहने हेतु आग्रह किया गया।

विद्यालय के विभिन्न खेलों का शुभारंभ किया गया, इस उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं द्वारा मार्शल आर्ट्स, जूडो आदि प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया, जिसके लिए आईजी गोरखपुर ने छात्रों से कहा कि अच्छा कार्य करो और देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया गया। छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों एवं साइबर सुरक्षा के महत्व पर विस्तृत जागरूकता सत्र से संबोधित किया। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान महिलाओं के जीवन चक्र के विभिन्न चरणों में सुरक्षा एवं सशक्तिकरण सुनिश्चित करता है। अभियान के तहत पिंक बूथ, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन एवं अनेक सुविधाएं उपलब्ध हैं। साइबर सुरक्षा के संदर्भ में, छात्राओं को ऑनलाइन गोपनीयता बनाए रखने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने एवं साइबर अपराधों की रिपोर्टिंग के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "आज का डिजिटल युग महिलाओं के लिए अवसरों का केंद्र है, लेकिन सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है। मिशन शक्ति केंद्र आपके द्वार पर सहायता लाएगा, ताकि कोई भी महिला असुरक्षा का शिकार न हो।"

1 / 3
Your Score0/ 3
Manu Shukla

Manu Shukla

📧 [email protected]

I'm Manu Shukla, a journalist based in Lucknow with roots in a small village. Driven by creativity, hard work and honesty, I aim to bring a fresh perspective to journalism. I've previously worked with Jan Express, a Lucknow-based news channel, and have now embarked on an enriching learning journey with Newstrack.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!