Bijnor News: बिजनौर में भव्य दशहरा, 55 फीट रावण के पुतले का दहन

Bijnor News: बिजनौर में 82 स्थानों पर रावण दहन, ऐतिहासिक रामलीला में उमड़ी हजारों की भीड़, प्रशासन ने की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

Faisal Khan
Published on: 2 Oct 2025 9:47 PM IST
Bijnor News: बिजनौर में भव्य दशहरा, 55 फीट रावण के पुतले का दहन
X

बिजनौर में भव्य दशहरा, 55 फीट रावण के पुतले का दहन  (photo: social media )

Bijnor News: बिजनौर में दशहरा पर्व बड़े उत्साह और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया गया। शहर की ऐतिहासिक रामलीला में देर शाम 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का भव्य दहन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। यह आयोजन धर्म पर अधर्म की विजय का प्रतीक माना गया।

जनपद बिजनौर जिले में कुल 82 स्थानों पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इसके साथ ही नजीबाबाद, चांदपुर, नगीना और धामपुर तहसील क्षेत्रों समेत 150 से अधिक स्थानों पर भव्य मेलों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रही।बिजनौर शहर की रामलीला का आयोजन लगभग 125 वर्षों से होता आ रहा है।

आसपास के इलाके भी रामलीला देखने के लिए भारी संख्या में पहुंचते हैं। रामलीला कमेटी ने दशहरा पर्व की तैयारियां कई दिनों से की थीं। इस वर्ष शाम लगभग 6:50 बजे 55 फीट और 45 फीट ऊंचे पुतलों का दहन किया गया।

जिलाधिकारी ने जिलेवासियों को दशहरा पर्व की बधाई दी

इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, एमएलसी अशोक कटारिया, एसपी अभिषेक झा, सदर विधायक पति ऐश्वर्य मौसम चौधरी और नगर पालिका चेयरपर्सन इंद्रा सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने बिजनौर शहर और आसपास के हजारों लोगों की उपस्थिति का उल्लेख करते हुए सभी जिलेवासियों को दशहरा पर्व की बधाई दी।

1 / 4
Your Score0/ 4
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!