TRENDING TAGS :
Uttar Pradesh News : भाजपा का धरना-प्रदर्शन, डॉ. अम्बेडकर को अपमानित करने का सपा पर आरोप
Uttar Pradesh News: बाराबंकी के नाका तिराहे स्थित आंबेडकर पार्क में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
BJP district level protest accused SP of insulting Dr Ambedkar (Social Media)
Barabanki News: बाराबंकी के नाका तिराहे स्थित आंबेडकर पार्क में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन का कारण सपा द्वारा जारी की गई एक तस्वीर थी।
‘भीमराव आंबेडकर की तुलना अखिलेश यादव से करके उनका अपमान किया'
राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि सपा ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की तुलना अखिलेश यादव से करके उनका अपमान किया है। उन्होंने आंबेडकर को करोड़ों भारतीयों का प्रेरणा स्रोत बताया। शर्मा ने सपा को दलित विरोधी करार दिया। जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव आंबेडकर के विचारों और संघर्षों को नहीं समझ सकते। पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने सपा से तुरंत गलती सुधारने और अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफी की मांग की।
भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे
प्रदर्शनकारी तख्तियां लेकर 'बाबा साहब का अपमान नहीं सहेंगे' के नारे लगा रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर सपा ने माफी नहीं मांगी तो विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तहसील बूढनपुर के भीलमपुर छपरा में प्रदर्शन
Azamgarh News: संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी को अपमानित करने का सपा पर आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने तहसील क्षेत्र बूढनपुर के भीलमपुर छपरा गांव में स्थित अम्बेडकर मूर्ति के नीचे सपा के खिलाफ एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया और सपा विरोधी नारे लगाए।
बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर को अपमानित करने का लगाया आरोप
कोयलसा भाजपा मण्डल अध्यक्ष रुद्रप्रताप शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में मौजूद भाजपाइयों ने समाजवादी पार्टी पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान की रचना की थी उनकी तुलना सपा के सुप्रीमो अखिलेश यादव से करके न केवल बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का अपमान किया है। अपितु बाबा साहेब के असंख्य अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का का काम किया है।
मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि सपा द्वारा किया गया, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का अपमान पूरे देश वासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया गया है, जो क्षमा करने योग्य नहीं है। इन्होंने कहा कि मानव सेवा के लिए जिन्होंने अपने निजी परिवार को त्याग दिया था। आज उनकी तुलना अखिलेश यादव से करना बाबा साहेब जी का सबसे बड़ा अपमान है। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के संयोजक रूद्र प्रताप शर्मा ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
ये रहें मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद राजभर,जिला महामंत्री हरीश तिवारी,अतरौलिया मंडल अध्यक्ष सुभाष निषाद, जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी,विधानसभा संयोजक रमाशंकर वर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष अहरौला रविंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कोयलसा राजेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, मंडल महामंत्री मनोज सिंह, जिला पंचायत सदस्य अंकित गुप्ता, समुद्ररा, शिताबी ,सुनीता, उर्मिला आदि लोगों ने प्रदर्शन किया।
Shravasti news:बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के आधे चित्र साथ अखिलेश यादव की आधी तस्वीरें लगाने पर भाजपाइयों का किया प्रदर्शन
Shravasti News: बीजेपी श्रावस्त इकाई अध्यक्ष डॉ.मिश्रीलाल वर्मा के नेतृत्व में भिनगा पटेल चौराहा से नई बाजार के अशोक चौराहा तक विरोध मार्च निकाला
भाजपाई ने आरोप लगाया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के आधे चित्र के साथ अपनी आधी तस्वीरें लगवाने का घृणित कृत किया है और वह खूद को बाबा भीमराव अम्बेडकर के बराबर बताने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान एमएलसी साकेत मिश्र सहित बड़ी संख्या में उपस्थित दलित समाज के लोगों और भाजापा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों ने कहा कि "बाबा साहब के सम्मान में भाजपा मैदान में" "बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेंगे" और "अखिलेश यादव होश में आओ" जैसे स्लोगन लिखित तख्तियां लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी मुखिया के खिलाफ घंटो जमकर नारेबाजी की।
मार्च प्रदर्शन के दौरान राज्यसभा विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्र ने कहा कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान शिल्पी हैं विश्व के बड़े विद्वान रहे हैं बाबा साहब के आधे चित्र के साथ अपना आधा चित्र लगाकर अखिलेश यादव ने उनका अपमान किया है यह महा पाप है इसके लिए वह माफी मांगे। साथ ही कहा है कि इससे पहले भी अखिलेश यादव हमेशा बाबा साहब का अपमान करते रहे हैं उन्होंने मुख्यमंत्री बनते ही कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम जो बाबा साहब के नाम पर था हटा दिया था। जिला भीम नगर का नाम जिला संभल किया, लखनऊ के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ग्रीन गार्डन का नाम बदलकर जनेश्वर मिश्रा पार्क किया। अखिलेश यादव ने समय-समय पर बाबा साहब और पूरे दलित समाज को अपमानित किया है जिसको हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बीजेपी के अनुसूचित वर्ग कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
जिला अध्यक्ष मिश्रीलाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाबा साहब का अपमान किया है और आज पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित वर्ग कार्यकर्ताओं सहित बाबा अंबेडकर साहब प्रतिमा के समक्ष उसका विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहब के चेहरे के साथ अपना चेहरा जोड़कर उनको बाबा साहब के बराबर दिखाया गया। बाबा साहब के चेहरे को आधा काट कर उनके बराबर अपना चित्र जोड़कर समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर होल्डिंग लगाई गई है और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने वह चित्र उनको भेंट भी किया है।
‘समाजवादी पार्टी पहले भी बाबा साहब का अपमान कर चुकी है '
बाबा साहब विचारों के नेता थे जिन्होंने भारत के संविधान को रूप देने का कार्य किया। दलित समाज को सम्मान देने के लिए कार्य किया। समाजवादी पार्टी पहले भी बाबा साहब का अपमान कर चुकी है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी।
पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कैराती ने कहा कि 'बाबा साहब का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान'। अखिलेश यादव ने बाबा साहब का जो अपमान किया है जनता उसको स्वीकार नहीं करेगी। अखिलेश यादव बाबा साहब के पैरों की धूल भी नहीं है और खुद को उनके बराबर समझ रहे हैं जो बहुत निंदनीय है और उनको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
दिवाकर शुक्ल ने कहा कि 'बाबा साहब के सम्मान में भाजपा मैदान' में इस संकल्प के साथ हम सब यहां एकत्रित है। बाबा साहब के प्रति पूरे देश के हर नागरिक के मन में सम्मान और आदर का भाव है लेकिन अखिलेश यादव के इस कृत्य से हम सभी आहत और दुखी हैं।
ये कार्यकर्ता रहे उपस्थित
विरोध प्रदर्शन के दौरान रमन सिंह,सरिता सिंह, अरूण पाण्डेय, मनोज तिवारी, विनोद पांडेय, गिरीश तिवारी, ब्लाक प्रमुख अमित सिंह, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रवेश आर्य,अजय आर्य,विजय आर्य, संतोष पाठक, दूधनाथ शुक्ल,यज्ञराम मिश्र, सर्वेश मिश्र, हरिओम तिवारी समेत बड़ी तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge