UP News: बैंकाक के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेले में ब्रांड यूपी को मिलेगी वैश्विक पहचान.. बौद्ध सर्किट का होगा ग्लोबल प्रचार

UP News: राज्य के बहुआयामी पर्यटन स्थलों को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें बौद्ध सर्किट के साथ सांस्कृतिक, भौगोलिक, अध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा।

Virat Sharma
Published on: 2 Jun 2025 4:01 PM IST
Uttar Pradesh Tourism
X

बौद्ध सर्किट का होगा ग्लोबल प्रचार  (photo: social media )

UP News: उत्तर प्रदेश की समृद्ध बौद्ध विरासत और पर्यटन संभावनाएं अब वैश्विक मंच पर अपनी चमक बिखेरेंगी। आगामी 26 से 28 अगस्त 2025 तक थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में होने जा रहे प्रशांत एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (PATA) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेले में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग भागीदारी करेगा। इस दौरान राज्य के बहुआयामी पर्यटन स्थलों को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें बौद्ध सर्किट के साथ सांस्कृतिक, भौगोलिक, अध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि थाईलैंड एक बौद्ध बाहुल्य देश है और वहां की बहुसंख्यक आबादी बौद्ध धर्म को मानती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश, जहां भगवान गौतम बुद्ध से जुड़े अनेक ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं, इस आयोजन में विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती सहित अन्य धार्मिक और विरासत स्थलों को इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।

स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में होंगे साइनबोर्ड उत्तर प्रदेश के पवेलियन में लगने वाले सभी साइनबोर्ड और डिस्प्ले अंग्रेजी के साथ-साथ थाई (स्थानीय) भाषा में प्रदर्शित किए जाएंगे, ताकि वहां के बौद्ध अनुयायी इन स्थलों से अधिक गहराई से जुड़ सकें। इस रणनीति का उद्देश्य अधिक से अधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करना और उन्हें उत्तर प्रदेश की बौद्ध विरासत से जोड़ना है।

बौद्ध सर्किट को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय प्रचार

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि PATA जैसे वैश्विक आयोजन में भागीदारी, राज्य को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम है। इसका प्रमुख उद्देश्य 'ब्रांड यूपी' को वैश्विक मंच पर स्थापित करना और राज्य में पर्यटन को नई ऊंचाई देना है। इससे न केवल देश-विदेश के पर्यटक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित होंगे, बल्कि निवेश की भी संभावनाएं बढ़ेंगी।

संस्कृति और पर्यटन स्थलों का भव्य प्रदर्शन

आउटडोर प्रचार और डिजिटल ब्रांडिंग अभियान भी होगा शुरूमेले के दौरान उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग व्यापक आउटडोर पब्लिसिटी और ब्रांडिंग अभियान भी चलाएगा। इसके तहत प्रमुख टीवी चैनलों, रेडियो माध्यमों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर 30 सेकंड की शॉर्ट पब्लिसिटी वीडियो, रेडियो जिंगल्स और अन्य प्रचार सामग्री का उपयोग किया जाएगा। पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों और रोड-शो के जरिए राज्य की विरासत, संस्कृति और पर्यटन स्थलों का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा

अंतरराष्ट्रीय भागीदारी से विदेशी पर्यटकों को मिलेगा आमंत्रण PATA में उत्तर प्रदेश की भागीदारी न केवल राज्य की अंतरराष्ट्रीय पहचान को मजबूत करेगी, बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा पर आमंत्रित करेगी। विभाग को उम्मीद है कि इस पहल से पर्यटन को नई दिशा मिलेगी और राज्य की समृद्ध विरासत को वैश्विक स्तर पर वह पहचान मिलेगी जिसकी वह हकदार है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story