TRENDING TAGS :
Chandauli News: बथावर गांव में दो सड़क दुर्घटनाएं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल,गंभीर हालत में भर्ती
Chandauli News: चंदौली के बथावर गांव में दो सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग तेज
Chandauli Bathawar Road Accident ( Image From Social Media )
Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बथावर गांव में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पहली घटना दोपहर के समय की है, जब गांव के दो युवक बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने जा रही एक ऑटो से पीछे उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
वहीं, दूसरी घटना देर शाम की है, जब एक मजदूर दिनभर की मेहनत के बाद साइकिल से अपने घर रूपेठा लौट रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात बाइक सवार ने तेज रफ्तार में उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में मजदूर को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजन घायल को तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
जानकारी मिलते ही सकलडीहा थाना अध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी सहयोग किया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
दोनों घटनाओं के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव की सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।इस संबंध में सकलडीहा थाना अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि पहली दुर्घटना जो दो बाइक सवारों की है उसकी जानकारी नहीं है। पता लगाया जा रहा है और परिजनों द्वारा भी सूचित नहीं किया गया है। दूसरी दुर्घटना गांव के मजदूर की है मैं मौके पर पहुंचा था और अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


