Chandauli News: धरना दे रहे भाकपा माले के पदाधिकारी से SDM ने समस्याओं के निस्तारण का दिया आश्वासन

Chandauli News: भाकपा माले कार्यकर्ताओं को एसडीएम ने स्थानीय मुद्दों के निस्तारण का आश्वासन दिया।

Ashvini Mishra
Published on: 2 Sept 2025 8:32 PM IST
SDM assures CPI Male office bearers of resolution of problems
X

धरना दे रहे भाकपा माले के पदाधिकारी से SDM ने समस्याओं के निस्तारण का दिया आश्वासन (Photo- Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील परिसर में बीते 10 जून से भाजपा माले के कार्यकर्ताओं द्वारा 23 सूत्री मांगों को लेकर अनवरत धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर द्वारा मंगलवार को पुनः धरनारत भाकपा माले के कार्यकर्ताओं से वार्ता करके धारना को समाप्त करने की पहल किया। और तहसील स्तर के मामले का तत्काल निस्तारित करने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया। अधिकतर मामले शासन स्तर के है उस मामले पर भी पत्राचार करने का आश्वासन दिया गया।

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील परिसर में भाकपा माले के कार्यकर्ता बीते 10, जून से धरने पर बैठे हैं। उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए पहले भी उप जिलाधिकारी द्वारा पहल की गई थी लेकिन मंगलवार को उप जिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने समस्याओं को तत्काल पूरा करने का कार्य प्रारंभ कर दिया।उनकी अन्य समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया गया लेकिन सभी समस्याएं शासन स्तर की है जिसे निराकरण करना मुश्किल है।

उप जिलाधिकारी ने मंगलवार को भी धरना पर बैठे भाकपा माले के पदाधिकारियो से बात किया, जिसमें तीन मामले तहसील स्तर से निस्तारण किया जाना है उसे पर तत्काल प्रभाव से कार्य करने का निर्देश दिया, इसमें सलेमपुर में व्यायाम साला, पद्मनाथपुर में अधूरे नाली का निर्माण कार्य शामिल है। बाकी भगत सिंह के नाम पर चौराहा,अंबेडकर जी के नाम पर जमीन आवंटन जैसे बड़े मामले हैं उसके लिए शासन स्तर से अनुमति की बात कही है और उसके लिए भी पत्राचार करने का आश्वासन दिया।


इस पर भाकपा वाले के पदाधिकारी श्रवण कुशवाहा, अनिल पासवान, रमेश राय ने सहयोग करने का वादा किया और कहा कि तहसील स्तर के कार्यों को कराए और शासन से पत्राचार कर हम लोगों को पत्र की एक काफी दे उसके बाद धरना को समाप्त किया जाएगा।

1 / 3
Your Score0/ 3
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!