TRENDING TAGS :
Chandauli News: डीआरएम का सिद्धांत निर्देश, राजभाषा का आधिकारिक प्रयोग जरूरी
Chandauli News: डीडीयू मंडल में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई।
डीआरएम का सिद्धांत निर्देश राजभाषा का आधिकारिक प्रयोग जरूरी (photo: social media )
Chandauli News: चंदौली जनपद के डीडीयू नगर स्थित डीडीयू मंडल के सभागार में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक के दौरान डीडीयू मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीणा ने सीधा निर्देश दिया कि राजा भाषा का अधिका अधिक प्रयोग किया जाए और हिंदी को बढ़ावा दिया जाए।रेलवे विभाग के विभिन्न शाखों में राजभाषा के आधिक प्रयोग करने पर पुरस्कृत भी किया गया।
डीडीयू मंडल में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने की।
बैठक में मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रयोग की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा हिंदी में कार्य की गुणवत्ता एवं मात्रा बढ़ाने हेतु विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श हुआ। मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को सरकारी कार्य में अधिकाधिक हिंदी के प्रयोग हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि राजभाषा का प्रयोग हमारी कार्य संस्कृति का अभिन्न अंग होना चाहिए।
हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभाग को प्रोत्साहित
इस अवसर पर बीती तिमाही के दौरान हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभाग को प्रोत्साहित करते हुए चल राजभाषा शील्ड प्रदान की गई। यह शील्ड कार्मिक विभाग को प्रदान की गई, जिसे मंडल कार्मिक अधिकारी (प्रभारी) जैश कुमार ने प्राप्त किया।
बैठक में मंडल के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक का समन्वयन अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार द्वारा किया गया। संचालन राजभाषा अधिकारी सह मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार द्वारा किया गया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!