TRENDING TAGS :
Chandauli News: सपा के राष्ट्रीय सचिव का आरोप, मछुआरों के जीवकोपार्जन पर भाजपा सरकार लगा रही ग्रहण
Chandauli News: सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने BJP सरकार पर मछुआरों की रोज़ी-रोटी छीनने का आरोप लगाया
Chandauli News: चंदौली जनपद के निवासी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने मछुआरों की समस्याओं को लेकर गंगा के तटवर्ती इलाकों में नरौली घाट से लेकर महुजी घाट तक मछुआरों को एकजुट करने के लिए निकाली नाव यात्रा,कहा भाजपा सरकार मछुआरों के पुश्तैनी जीवकोपार्जन पर ग्रहण लगने का कार्य करते हुए गंगा में ठेकेदारी प्रथा लागू करके गरीब मछुआरों को भूखे मरने का कुचक्र रच रही है।
गरीब मछुआरों के लिए गंगा जी जीविकोपार्जन का साधन है
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया सरकार गंगा के माध्यम से मछुआरों के रोजी रोटी पर ग्रहण लगाना चाहती है,जो गरीब मछुआरों के लिए गंगा जी जीविकोपार्जन का साधन है और अब उन मछुआरों को गंगा जी में जाने के लिए ठेकेदारों से परमिशन और टोकन लेनी पड़ेगी।
जो लोग उनका परमिशन नहीं लेंगे और बिना परमिशन के गंगा की में जाएंगे तो मार भी खाना पड़ेगा और जेल भी जाना पड़ेगा। मछुआरों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है। मछुआरों के साथ ही रहे किसी भी अन्याय को हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।
यही नहीं भाजपा के सहयोगी और मछुआरों के हितैषी कहे जाने वाले संजय निषाद से भी मछुआरों के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचकर सवाल किया जाएगा क्या आप भी सरकार के तानाशाही रवैया में मछुआरों की बलि देने के लिए शामिल है या उनके साथ खड़े होंगे।
पूर्व विधायक की यात्रा का स्वागत करने के लिए जगह-जगह मछुआरा समाज खड़ा रहा और समर्पण के साथ अपनी समस्याओं को बताता रहा। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव को भी जोड़कर देखा जा रहा है की जैसे जैसे 2027 का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे इसे मामलों को मुद्दा बनाए जा रहा है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!