Chitrakoot News: चित्रकूट में नहर बंद, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की फटकार पर छोड़ा गया पानी

Chitrakoot News: मंत्री के सख्त रुख को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने आनन-फानन नहर में पानी चालू करवाया।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 5 Sept 2025 9:52 PM IST
Chitrakoot News: चित्रकूट में नहर बंद, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की फटकार पर छोड़ा गया पानी
X

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की फटकार पर छोड़ा गया पानी  (photo; social media )

Chitrakoot News: इस वर्ष लगातार हो रही बारिश के चलते बांधों में लबालब पानी भरा हुआ है। फिर भी नहर में पानी न छोंडे जाने की जानकारी मिलने पर जलशक्ति मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की। मंत्री के सख्त रुख को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने आनन-फानन नहर में पानी चालू करवाया।

प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह एक दिन पहले गुरुवार को धर्मनगरी चित्रकूट के दौरे पर आए हुए थे। पहले दिन उन्होंने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ जलजीवन मिशन के कार्यों आदि की समीक्षा की थी। इसके बाद वह धारकुंडी आश्रम रवाना हो गए थे। दूसरे दिन शुक्रवार को वहां से वापस लौटते समय उन्होंने मानिकपुर के पाठा क्षेत्र में सिंचाई विभाग से कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। लघु सिंचाई विभाग से खोदे गए कुआं व तालाब का जायजा लिया। उन्होंने कराए गए कार्य पर संतुष्टि जताई। कहा कि इसी तरह अधिकारी अच्छा काम करें तो बेहतर होगा।

तालाब वाटर रिचार्जिंग में सहायक सिद्ध

पाठा क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए यह कुआं व तालाब वाटर रिचार्जिंग में सहायक सिद्ध होंगे। इसके बाद उन्होंने ओहन पश्चिमी नहर का जायजा लिया। अधिकारियों से नहर बंद होने पर जानकारी ली। कुछ ग्रामीणों ने अवगत कराया कि धान की फसल के लिए पानी की जरुरत है। जलशक्ति मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बांध में पर्याप्त पानी उपलब्ध है। बाढ़ जैसी स्थितियां है। पानी की जब कमी नहीं है तो नहर को चलाया जाए। मंत्री के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने नहर में 60 क्यसेक पानी छोंडवाया।


नहरों का लगातार निरीक्षण

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लोग नहरों का लगातार निरीक्षण करते रहें। नहर पटरियों में अतिक्रमण न होने पाए। अगर कहीं पर किसी ने अतिक्रमण कर लिया है तो प्रशासन का सहयोग लेकर तत्काल हटवाएं। इस दौरान अधिशाषी अभियंता सिंचाई प्रखंड प्रथम एसके प्रसाद, अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई प्रमोद कुमार मिश्र, अधिशाषी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड शिवेश कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।



1 / 5
Your Score0/ 5
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!