Etah News: संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वर्षीय किशोर की मौत, गला दबाकर हत्या की आशंका

Etah News: प्रियंका ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 6 बजे जब वह नींद से जागी तो उसने अपने छोटे भाई को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया।

Sunil Mishra
Published on: 25 Aug 2025 2:43 PM IST
Etah News
X

Etah News

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मितन में एक 12 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम पुत्र होडल सिंह, जाति सिसोदिया राजपूत 12 वर्ष के रूप में हुई है। विक्रम का शव सुबह उसकी चारपाई पर मृत अवस्था में पाया गया।

घटना की जानकारी सबसे पहले मृतक की 16 वर्षीय बहन प्रियंका को हुई। प्रियंका ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 6 बजे जब वह नींद से जागी तो उसने अपने छोटे भाई को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। मृतक के पिता होडल सिंह उस समय खेतों पर सो रहे थे जबकि मां मायके गई हुई थीं।

सूचना मिलते ही जलेसर थाना पुलिस, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार राघव, चौकी प्रभारी विपिन भाटी, हल्का उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए हैं।

पुलिस के अनुसार मृतक के गले पर निशान मिले हैं। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे की गला दबाकर हत्या की गई है। क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने भी बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार राघव ने बताया कि आज सुबह लगभग 8ः30 बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम नगला मितन में एक 12-13 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही इस घटना का खुलासा कर कारण पता लगायेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!