Etah News: स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान राष्ट्र की प्रगति के लिए अहम: डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ

Etah News: एटा में 17 सितंबर से शुरू हो रहा है स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 2 अक्टूबर तक जिले भर में स्वास्थ्य शिविर, जांच और जागरूकता अभियान चलेंगे।

Sunil Mishra
Published on: 16 Sept 2025 8:41 PM IST
Etah News: स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान राष्ट्र की प्रगति के लिए अहम: डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ
X

Etah News

Etah News: केंद्र सरकार के बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवार सशक्तिकरण हेतु संचालित “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान” की तैयारियों की जानकारी देते हुए एटा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर पंद्रह दिन तक लगातार चलाया जाएगा। इसका राष्ट्रीय शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मध्य प्रदेश के इंदौर से किया जाएगा।

जनपद स्तर पर पहला मेगा कैंप मेडिकल कॉलेज एटा में आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन प्रभारी मंत्री माननीय संदीप सिंह करेंगे।सीएमओ ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में पहला लाइव प्रसारण एवं कैंप होगा। इसमें महिलाओं के स्वास्थ्य की जांचें—एएनसी, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया, एचआरपी व टीबी—की जाएंगी। साथ ही बच्चों का टीकाकरण भी होगा तथा जनजागरूकता के लिए ग्राम से लेकर ब्लॉक स्तर तक रैलियां आयोजित की जाएंगी।

जिला स्तर पर रक्तदान शिविर भी होंगे। डॉ. प्रसाद ने बताया कि पहले दिन वृहद कैंप के बाद जिले के 234 स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर आयोजित होंगे, जिनमें विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों पर ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ आभा के माध्यम से हेल्थ अकाउंट भी खोले जाएंगे। उन्होंने मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु जिले भर के अस्पतालों में फीवर हेल्प डेस्क संचालित करने के निर्देश दिए हैं। स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने चीनी और तेल के उपयोग में 10% कमी, स्थानीय भोजन के प्रयोग तथा टेक होम राशन वितरण जैसे उपायों पर बल दिया।

सीएमओ ने नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य रक्षा तथा राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम मोहन तिवारी, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र नागर, यूनिसेफ के जिला कोऑर्डिनेटर आलोक वर्मा, डीसीपीएम मु. जुबैर खान सहित अनेक स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।

1 / 3
Your Score0/ 3
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!