TRENDING TAGS :
Etawah News: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव में 2 पुलिसकर्मी निलंबित
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका चौहारा स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
Etawah News
Etawah News: जिले में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के अपमान को लेकर राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका चौहारा स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई और पथराव शुरू हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वही दो पुलिसकर्मियों की लापरवाही भी सामने आई जिसको लेकर एसएसपी ने उन पर कार्यवाही भी की।
पथराव की घटना में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिरला शाक्य ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, नगर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, पूर्व नगर अध्यक्ष पल्लव दुबे, प्रदेश सदस्य प्रशांत तिवारी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कोमल सिंह कुशवाहा, विपिन कुशवाहा, आसिफ जारदान और अमित त्रिपाठी समेत 20 लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।
कोतवाली पुलिस ने सभी प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अश्विनी कुमार की अदालत में पेश किया। अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी और सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने स्वीकार किया कि घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके से नदारद पाए गए। उनकी लापरवाही को देखते हुए क्यूआरटी प्रभारी प्रवीन कुमार और सब इंस्पेक्टर केके यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वही सभी पुलिसकर्मियों को आदेश दिए गए कि किसी भी तरीके की कोई भी लापरवाही ना की जाए वरना कार्यवाही की जाएगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!