Etawah News: मोर्चरी पर शहीद जवान के परिजनों ने काटा हंगामा, प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

Etawah News: शहीद सूरज सिंह का जैसे ही पार्थिक शरीर उनके गृह जनपद में पहुंचा। ऐसे ही लोगों में शोक लहर जाग उठी लेकिन प्रशासन की लापरवाही के बाद लोगों में गुस्सा भी देखने को मिला और लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

Ashraf Ansari
Published on: 9 May 2025 11:52 AM IST (Updated on: 9 May 2025 12:21 PM IST)
Etawah News: मोर्चरी पर शहीद जवान के परिजनों ने काटा हंगामा, प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
X

Etawah News

Etawah News: इटावा में शहीद सूरज सिंह का जैसे ही पार्थिक शरीर उनके गृह जनपद में पहुंचा। ऐसे ही लोगों में शोक लहर जाग उठी लेकिन प्रशासन की लापरवाही के बाद लोगों में गुस्सा भी देखने को मिला और लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

सूरज सिंह दुर्घटना का हुए थे शिकार

इटावा जिले में सूरज सिंह गांव प्रेमपुरा तहसील चकरनगर के रहने वाले थे। उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर के टंगदार में हवलदार के पद पर थी। मंगलवार को सूरज सिंह अपने काफिले के साथ वाहन से जा रहे थे तभी अचानक से वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। जिससे जवान शहीद हो गया।

प्रशासन के खिलाफ लोगों में दिखा गुस्सा

दुर्घटना में शहीद हुए सूरज सिंह का जब गुरुवार की देर रात पार्थिक शरीर पोस्टमार्टम हाउस के मोर्चरी में ले जाया गया, लेकिन इंतजाम न होने पर लोगों में घुसा देखने को मिला।वहीं परिवार के लोगों ने आरोप लगाया फ्रीजर पूरी तरीके से खराब पड़ा था और वहां गंदगी भी बेतहाशा थी। जवान को सम्मान मिलना चाहिए था। जवान का जब पार्थिक शरीर जब उसके घर पर पहुंचता है तो प्रोटोकॉल जारी किया जाता है और प्रशासन उसको सम्मान देता है लेकिन ऐसा यहां कुछ भी देखने को नहीं मिला। जिसके बाद लोग भड़क गए और जमकर योगी सरकार मुर्दाबाद और जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। हंगामा बढ़ता देख पार्थिक शरीर के रखने का इंतजाम कराया गया।

पत्रकारों ने लगाया प्रशासन पर अभद्रता का आरोप

परिजनों के द्वारा मोर्चरी पर हंगामा काटे जाने के दौरान मीडिया कर्मियों ने जब प्रशासन की कमियों को अपने कमरे में कैद करने की कोशिश की लेकिन जिला प्रशासन ने उनके साथ अभद्रता की जिसके बाद पत्रकार नाराज हो गए और उन्होंने जिला प्रशासन पर पत्रकारों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया।

राजनीतिक पार्टियों ने प्रशासन पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने जिला प्रशासन की लापरवाही बताई और कहा कि इस पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया गया है और जिन लोगों ने लापरवाही बढ़ती है उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी जरूर कराई जाएगी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव गोपाल यादव ने कहा कि जो देश के लिए शहीद होते हैं उनके लिए सम्मान होता है लेकिन प्रशासन ने उनका किसी भी तरीके से सम्मान नहीं किया है जबकि किसी भी जवान का पार्थिक शरीर उसके घर पर पहुंचता है तो उसके लिए प्रोटोकॉल जारी किया जाता है लेकिन यहां पर प्रशासन ने प्रोटोकॉल को फॉलो नहीं किया है। यह सबसे बड़ी लापरवाही प्रशासन की है।

सूरज सिंह अपने पीछे छोड़ गए परिवार

सूरज सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी नीलम सिंह, 12 साल की बेटी शीतल यादव और 8 साल के बेटे अर्जुन और अपने बूढ़े पर था कैप्टन वीर सिंह को पीछे छोड़ गए। उनकी मौत से पूरा परिवार और गांव शोक में डूबा हुआ है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shalini singh

Shalini singh

Next Story