TRENDING TAGS :
Etawah News: छोटी दीपावली पर रामगोपाल यादव ने किए केदारेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन
Etawah News: छोटी दीपावली पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने इटावा स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की और देश में अमन-चैन व समृद्धि की कामना की।
Etawah News
Etawah News: छोटी दीपावली के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव रविवार को केदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर मंदिर में विशेष दर्शन किए। उन्होंने भगवान शिव से देश और प्रदेश में शांति, समृद्धि, और जनकल्याण की प्रार्थना की।
मंदिर पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। दीपावली के उत्सव को लेकर मंदिर परिसर में विशेष सजावट की गई थी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच प्रो. यादव ने परिवार सहित पूजा संपन्न की। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह त्यौहार हमें समाज में एकता, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली के अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता करें और पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए स्वदेशी दीप जलाकर त्योहार मनाएं।
इस अवसर पर पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव गोपाल यादव, तथा इटावा नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने केदारेश्वर महादेव मंदिर में दीप जलाए और भगवान शिव से प्रदेश की उन्नति, किसानों की समृद्धि तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बताते चले कि प्रोफेसर रामगोपाल यादव समय समय पर इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा बनाए जा रहे केदारेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंच कर पूजा अर्चना करते हैं। वही मंदिर निर्माण कार्य का भी जायजा लेते है। यहां बन रहे केदारेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के दौरान दूर दूर से भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और बम बम बोल की जयकार से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!