TRENDING TAGS :
Fatehpur News: गंगा और यमुना घाट पर 800 दुर्गा मूर्ति का भू विसर्जन, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम
Fatehpur News: नवरात्रि समापन पर फतेहपुर में 800 दुर्गा मूर्तियों का भू-विसर्जन, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के सख्त इंतजाम, गंगा-यमुना घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
गंगा और यमुना घाट पर 800 दुर्गा मूर्ति का भू विसर्जन, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम (Photo- Newstrack)
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के यूपी के फतेहपुर जिले में नवरात्रि के 10 दिन बाद मातारानी का भू मूर्ति विसर्जन गंगा और यमुना नदी किनारे घाट पर किया जा रहा है।घाट पर मूर्ति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किया है। वही मूर्ति विसर्जन के जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक की कोई दिक्कत नाहो इसके लिए शहर के अंदर से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। पूरे जिले में 2023 दुर्गा पंडाल को सजाया गया था।
विजयादशमी के दिन होने के कारण शहर के बहुत से स्थान पर दुर्गा मूर्ति का विसर्जन शुक्रवार को होगा। भिटौरा गंगा नदी किनारे श्मशान घाट के आगे मूर्ति का भू विसर्जन किया जा रहा है।इस बार 10 दिन का नवरात्रि पर्व पड़ने से मातारानी के भक्त माँ को विदा करने के लिए ढोल नगाड़ों के बीच नाचते गाते रंग गुलाल एक दूसरे को लगाकर घाट पर पहुचे और पूजा अर्चना कर भू विसर्जन किया।
भिटौरा घाट पर अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। विसर्जन स्थल पर सिर्फ मूर्ति वाहनों को जाने दिया जा रहा है। मूर्ति विसर्जन आदमपुर, शिवराजपुर, बलखंडी घाट पर मूर्ति विसर्जन किया जा रहा। भिटौरा चौराहा पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह टीएसआई देवेंद्र कुमार,कांस्टेबल दिव्यांशु यादव और हेड कांस्टेबल रामबाबू ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे रहे।
वही ग्रामीण क्षेत्र से मातारानी के विदाई में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही। इसी तरह धाता,किशनपुर, असोथर,अमौली और जहानाबाद क्षेत्र की मूर्ति का यमुना नदी किनारे घाट पर किया गया। मातारानी के भक्त राज किशोर,ओम प्रकाश ने कहा कि यह सबसे अच्छी पहल है कि मातारानी का भू विसर्जन किया जा रहा। जिससे गंगा नदी का पानी दूषित होने से बच जायेगा। जब गंगा नदी का पानी स्वच्छ रहेगा हम सभी गंगा के पानी से आचमन करने लायक होगा। गंगा नदी के आस पास साफ सफाई को लेकर भी हम लोग आम जनमानस को जागरूक करने का काम करेंगे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!