Gonda News: लखनऊ -गोंडा हाईवे के किनारे झाड़ी में मिला नर कंकाल, तमाम तरह की चर्चाए जोरों पर

Gonda News:आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति की हत्या कर शव को इस सुनसान स्थान पर फेंका गया हो। कंकाल की प्रारंभिक जांच में यह ग्राम गोनवा डीहा निवासी एक किशोर का बताया जा रहा है।

Radheshyam Mishra
Published on: 13 May 2025 10:45 PM IST
Male skeleton found in bush along Gonda Highway, on all kinds of discussions
X

लखनऊ -गोंडा हाईवे के किनारे झाड़ी में मिला नर कंकाल, तमाम तरह की चर्चाए जोरों पर (Photo- Social Media)

Gonda News: यूपी के गोंडा जनपद में कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत लखनऊ- गोंडा हाईवे के निकट ग्राम गोनवा के पास सुबह झाड़ियों में एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल बाउंड्री के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा था,जिसकी जानकारी होते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की अफवाहें चर्चा में हैं। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई है। वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन अंजान बना है।

कई महीनों से लापता किशोर का कंकाल

सूत्रों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति की हत्या कर शव को इस सुनसान स्थान पर फेंका गया हो। सूत्रों के मुताबिक, कंकाल की प्रारंभिक जांच में यह ग्राम गोनवा डीहा निवासी एक किशोर का बताया जा रहा है, जो कई महीनों से लापता था।

हालांकि, हैरानी की बात यह है कि शव की जांच या फॉरेंसिक पड़ताल से पहले ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस जल्दबाजी ने घटना पर और सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति के लापता होने के बाद से ही क्षेत्र में कई तरह की अफवाहें थीं, और अब कंकाल मिलने से ये चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

रहस्य से पर्दा उठेगा

ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि बिना पूरी गहन जांच पड़ताल के अंतिम संस्कार कैसे कर दिया गया। कुछ लोगों का मानना है कि गहन छानबीन और विभिन्न पहलुओं पर जांच करने से घटना के इस रहस्य से पर्दा उठ सकता है। घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!