हवश में हैवानियतः कामोत्तेजक दवाएं खिला पति बनाता था संबंध, फिर जो हुआ...

Gorakhpur News: पुलिस को दी गयी शिकायत में बस्ती जनपद की रहने वाली पीड़ित विवाहिता ने बताया है कि नौ दिसंबर 2024 को गोरखनाथ इलाके के युवक के साथ उसका विवाह हुआ था।

Shishumanjali kharwar
Published on: 30 May 2025 1:31 PM IST
gorakhpur news
X

gorakhpur news

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। जनपद के गोरखनाथ इलाके में रहने वाली एक विवाहिता अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही विवाहिता ने ससुराल वालों पर भी दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गोरखनाथ इलाके में ऐसा मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

नशे की दवाएं खिलाता था पति

पुलिस को दी गयी शिकायत में बस्ती जनपद की रहने वाली पीड़ित विवाहिता ने बताया है कि नौ दिसंबर 2024 को गोरखनाथ इलाके के युवक के साथ उसका विवाह हुआ था। उसका पति दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। विवाह के कुछ दिनों तक ससुराल में सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन पति हमेशा नशे की दवाएं खिलाता था और स्वयं कामोत्तेजक दवाएं खाकर गलत तरीके से संबंध बनाता था।

नशे की दवाओं के लगातार सेवन की चलते विवाहिता धीरे-धीरे बीमार होने लगी। वह अक्सर अस्वस्थ रहने लगी थी। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि जब वह बीमार रहने लगी तब उसके पति ने अपनी हवश को पूरा करने के लिए दिल्ली में एक युवती के साथ प्रेम संबंध बना लिया और अब उसके साथ दिल्ली में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है।

वहीं विवाहिता के बीमार हो जाने पर उसके ससुरालीजनों ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए पांच लाख रुपए की डिमांड कर रहे हैं। इस बीच पति ने भी घर आकर दूसरी युवती के साथ संबंध होने की बात बतायी। जिससे बाद विवाहिता घर छोड़ कर चली गयी। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!