Hapur News: सपा व्हाट्सएप ग्रुप में ब्लू फिल्म वायरल, महिला कार्यकर्ताओं में हड़कंप, हाईकमान ने जताई नाराज़गी

Hapur News : सपा व्हाट्सएप ग्रुप में ब्लू फिल्म वायरल, महिला कार्यकर्ताओं में हड़कंप, हाईकमान ने जताई नाराज़गी

Avnish Pal
Published on: 23 Oct 2025 12:33 PM IST (Updated on: 23 Oct 2025 12:33 PM IST)
Hapur News: सपा व्हाट्सएप ग्रुप में ब्लू फिल्म वायरल, महिला कार्यकर्ताओं में हड़कंप, हाईकमान ने जताई नाराज़गी
X

SP WhatsApp Group Blue Film Viral ( Image From Social Media )

Hapur News : हापुड़ जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़े व्हाट्सएप ग्रुप “समाजवादी पार्टी परिवार” बुधवार देर रात अचानक सुर्खियों में आ गया। ग्रुप में अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप शेयर होते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। मिनटों में ही ग्रुप के स्क्रीनशॉट फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और अन्य व्हाट्सएप ग्रुप्स पर वायरल हो गए। इस घटना ने जिले और प्रदेश में पार्टी के भीतर हड़कंप मचा दिया।

कुछ ही पल में मच गया हंगामा

ग्रुप में जिला, नगर और ब्लॉक स्तर के सपा पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हैं। बुधवार रात अचानक किसी सदस्य के नंबर से अश्लील वीडियो और महिला की आवाज में आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप भेजी गई। सदस्यों ने कुछ ही क्षणों के लिए स्तब्ध होकर देखा, लेकिन तुरंत ग्रुप में अफरा-तफरी मच गई। कई सदस्यों ने एडमिन को टैग कर तत्काल कार्रवाई की मांग की।महिला कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मर्यादा और सपा की छवि को धूमिल करने वाली हरकत बताया। उनका कहना था, “यह सोची-समझी साजिश है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”



एडमिन और हाईकमान की सख्त प्रतिक्रिया

घटना की गंभीरता को देखते हुए सपा जिला संगठन ने ग्रुप एडमिन से रिपोर्ट तलब की और साइबर सेल को संदिग्ध नंबर की जांच सौंप दी। सूत्रों के अनुसार, इस नंबर को ग्रुप से हटा दिया गया है।जिला अध्यक्ष आनन्द गुर्जर (एडवोकेट) ने कहा, “यह घटना पार्टी अनुशासन के लिए गंभीर चुनौती है। समाजवादी परिवार ग्रुप में चल रही अश्लील वीडियो के लिए पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

तेजपाल प्रमुख पर तलवार लटकी

इस ग्रुप के एडमिन वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख हैं। हाईकमान ने उन्हें तीन दिन के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करने का आदेश दिया है। यदि कोई अन्य सदस्य मामले में शामिल पाया गया, तो उसे तुरंत पार्टी से निष्कासित किया जाएगा। पार्टी के उच्च पदाधिकारियों ने साफ कर दिया कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्रुप अस्थायी रूप से बंद

विवाद के बाद ग्रुप को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। एडमिन ने सभी सदस्यों से संयम बरतने और अफवाह न फैलाने की अपील की। इसके बावजूद, मामला सोशल मीडिया और अन्य सपा ग्रुप्स में लगातार चर्चा में है। विपक्षी दल इस कांड का राजनीतिक फायदा उठाने में जुटे हैं, जबकि पार्टी कार्यकर्ता दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर धमाल

“सपा ब्लू फिल्म कांड” सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और कई व्हाट्सएप ग्रुप्स में स्क्रीनशॉट और वीडियो की चर्चा हो रही है। कार्यकर्ता और स्थानीय नेता एक सुर में दोषी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पार्टी की आंतरिक हलचल

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि यह केवल व्यक्तिगत गलती नहीं, बल्कि संगठन की छवि को धूमिल करने की कोशिश है। जिला संगठन और हाईकमान दोनों कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार हैं। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे पार्टी से बाहर किया जाएगा।यह कांड न केवल जिले में बल्कि प्रदेश स्तर पर सपा की छवि पर सवाल खड़ा कर रहा है। हाईकमान की निगाहें अब तेजपाल प्रमुख और अन्य संभावित शामिल सदस्यों पर टिकी हुई हैं। सोशल मीडिया और पार्टी कार्यकर्ता इस मामले को लगातार ट्रैक कर रहे हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!