Hardoi News: आपस में भिड़े बीजेपी कार्यकर्ता, पुलिस से कार्यवाही की मांग

Hardoi News: एक युवक जो कि भाजपा का एक नेता भी बताया जा रहा है, साथ ही कृषि विभाग में संविदा पर कर्मचारी बताया जा रहा है, उसके द्वारा तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा व लाल कृष्ण आडवाणी को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है।

Pulkit Sharma
Published on: 11 Aug 2025 6:56 PM IST (Updated on: 11 Aug 2025 8:00 PM IST)
Hardoi News: आपस में भिड़े बीजेपी कार्यकर्ता, पुलिस से कार्यवाही की मांग
X

BJP leader abusive language

Hardoi News: हरदोई में भाजपा को गाली गलोज करने का एक वीडियो (जिसे न्यूजट्रैक नहीं दे रहा है) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक युवक जो कि भाजपा का एक नेता भी बताया जा रहा है, साथ ही कृषि विभाग में संविदा पर कर्मचारी बताया जा रहा है, उसके द्वारा तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा व लाल कृष्ण आडवाणी को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक जमकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। युवक की इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर विपक्षी पार्टियों ने वीडियो को जमकर वायरल किया है और भाजपा को कटघरे में खड़ा कर दिया है। विपक्ष की पार्टियो के कार्यकर्ताओं ने कहा कि केवल संरक्षण प्राप्त करने के लिए देश के युवा और सरकारी कर्मचारी भाजपा के संरक्षण लिए हुए हैं।

तिरंगा यात्रा के दौरान हुआ विवाद

मामला भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा से जुड़ा हुआ है जहां मंडल हरियावा में तिरंगा यात्रा निकालना तय हुआ था जिसके लिए कोतवाली शहर से पीएसी भी तैनात की गई थी। यह यात्रा ग्राम काशीपुर से नयागांव सकतपुर मजरेता सघई बेहटा होते हुए कुर्रिया तक निकाली जानी थी। इस तिरंगा यात्रा में शामिल अनुज मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देते हुए बताया कि सघई बेहटा निवासी आशीष सिंह सोलंकी पुत्र मुन्ना सिंह ने तिरंगा यात्रा को रोक लिया और गंदी-गंदी गालियां देने लगे। उनके द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग किया गया है। भाजपा नेता अनुज मिश्रा ने आशीष सिंह सोलंकी से अपने को जान का खतरा भी बताया है और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन से सुरक्षा की मांग की है। अनुज मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक से कहा है कि यदि उनके साथ कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी भाजपा नेता आशीष सिंह सोलंकी की होगी। सोलंकी ने उन्हें झूठे मुकदमे में फसाने और गोली मारने की धमकी दी है। हरदोई पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मामले की जांच करा कर मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

सामने आई आशीष सिंह सोलंकी की सफाई

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे आशीष सिंह सोलंकी ने वीडियो पर अपनी सफाई पेश की है। आशीष सिंह सोलंकी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ काट छाट की गई है। वायरल हो रहे वीडियो में उनको फसाने की कोशिश की गई है। एक षड्यंत्र के तहत यह काम किया गया है। आशीष सिंह सोलंकी ने कहा कि तिरंगा यात्रा निकलनी थी इसके संबंध में उनके आवास पर जलपान की व्यवस्था की गई थी। उन लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा को ले जाते समय तिरंगा यात्रा के काफिले को मेरे घर की तरफ मोडा उसका मेरे द्वारा स्वागत किया गया। इसी बीच मेरे गांव का एक लड़का जो की राजनीतिक मेरा विरोधी है उसके द्वारा काफ़िले को रोक लिया गया।

आशीष सिंह सोलंकी ने कहा कि मेरे पास साक्ष्य हैं जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक युवक द्वारा तिरंगा यात्रा के काफिले में आगे चल रही पुलिस पिकेट के सामने आकर काफिले को रोक लिया और सारे कार्यकर्ताओं से कहने लगा कि यहां आने की क्या जरूरत थी यहां नहीं आना था। क्योंकि जलपान की व्यवस्था मेरे आवास पर की गई थी इसलिए मैंने उसका विरोध किया और कहा कि आप पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को कैसे मना कर सकते हैं यहां आने के लिए। काफिले में पुलिस की वैन आगे थी। युवक पुलिस के ड्राइवर से भी बहस कर रहा था। मेरे द्वारा इस बात का जब विरोध किया गया तो किसी ने वीडियो बनाकर उसमें काट छाट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आशीष सिंह सोलंकी ने युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि युवक कार्यक्रम को बिगाड़ना चाह रहा था। आशीष सिंह सोलंकी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है जो कि उनके हृदय में बसी हुई है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!