Hardoi: हरदोई डिपो में “मिशन शक्ति” के तहत महिला कर्मियों को मिला सशक्तिकरण का संदेश

Hardoi News: हरदोई डिपो में मिशन शक्ति के तहत महिला कर्मचारियों को सुरक्षा, अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर किया गया जागरूक।

Pulkit Sharma
Published on: 10 Oct 2025 12:29 PM IST
Hardoi: हरदोई डिपो में “मिशन शक्ति” के तहत महिला कर्मियों को मिला सशक्तिकरण का संदेश
X

हरदोई डिपो में “मिशन शक्ति” के तहत महिला कर्मियों को मिला सशक्तिकरण का संदेश  (photo: social media )

Hardoi News: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हरदोई डिपो परिसर में किया गया। कार्यक्रम में महिला परिचालकों एवं महिला कर्मचारियों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा से संबंधित जानकारियाँ दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिलाओं की भूमिका को परिवहन निगम की रीढ़ बताते हुए कहा कि आज महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन मजबूती से कर रही हैं। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए ऐसे अभियानों की आवश्यकता है।

महिलाओं का योगदान निगम के सुचारू संचालन में अत्यंत महत्वपूर्ण है

डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी ने महिला कर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि मिशन शक्ति न केवल महिला सुरक्षा से जुड़ा अभियान है, बल्कि यह समाज में महिलाओं की भागीदारी और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि परिवहन निगम महिलाओं को बराबरी का अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने भी उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का योगदान निगम के सुचारू संचालन में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे महिला सहकर्मियों के प्रति सहयोगपूर्ण और सम्मानजनक व्यवहार रखें ताकि कार्यस्थल का वातावरण सकारात्मक और प्रेरणादायक बन सके।कार्यक्रम में कई महिला परिचालक और कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हुईं तथा अपने विचार भी साझा किए। कार्यक्रम का समापन महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के संकल्प के साथ किया गया।

1 / 4
Your Score0/ 4
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!