भाभी के सीने पर बैठा देवर...पति ने हंसिये से रेत दिया गला, फिर घर पर ताला लगाकर चले गये दोनों भाई

Bareilly Crime News: नवाबगंज क्षेत्र के ओम सिटी कॉलोनी में एक खौफनाक वारदात सामने आयी। जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। यहां पति ने पत्नी की बड़ी ही बेरहमी के साथ हत्या कर दी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 2 Nov 2025 3:02 PM IST
Bareilly Crime News
X

Bareilly Crime News

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के नवाबगंज क्षेत्र के ओम सिटी कॉलोनी में एक खौफनाक वारदात सामने आयी। जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। यहां पति ने पत्नी की बड़ी ही बेरहमी के साथ हत्या कर दी। वहीं पत्नी की हत्या में पति के भाई ने भी मदद की। पुलिस ने इस मामले में पति, देवर, सास, ससुर और चचिया ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पति और देवर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। वहीं परिवार के अन्य तीनों सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। सीओ नीलेश मिश्रा के मुताबिक पति ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है। पति का कहना है कि पत्नी के तानों से तंग आकर यह कदमा उठाया।

परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी

अनिल ने अपने फुफेरे भाई की साली अनीता के साथ परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। परिवार के सदस्य इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन बेटे की जिद के आगे झुक गये। शादी हो जाने के बाद कुछ दिन तक सब ठीक रहा। इसके बाद अनीता को कमुआ गांव में स्थित ससुराल में रहना अच्छा नहीं लग रहा था। वह अलग रहना चाह रही थी। पति अनिल ने उसकी बात मान ली और ओम सिटी कॉलोनी में किराये के मकान में पत्नी अनीता के साथ रहने लगा। अनिल और अनीता के साथ उसका छोटा भाई सचिन भी रहता था।

समय बीतने के साथ अनिल का खनन के काम में मंदी आने लगी। वहीं घर में शक और तनाव का माहौल बनने लगा। पुलिस पूछताछ में अनिल ने बताया कि उसकी पत्नी अनीता उस पर शक करती थी। घर से बाहर जाने पर लड़ाईयां भी होती थी। घर में हमेशा शक, ताने और चिकचिक ही होती थी। जिससे वह परेशान हो चुका था। हालात इस कदर बोझिल हो गये थे कि घर में रहना मुश्किल हो गया था। बीते दिनों दोनों के बीच फिर बहस हुई।

अनीता के तानें मारने पर अनिल का गुस्सा बढ़ गया और उसने सचिन को बुलाया। सचिन ने पत्नी के हाथ पकड़े और उसके सीने पर बैठ गया। तब अनिल ने हंसिये से अनीता का गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों भाई घर पर ताला लगाकर चले गये। इसके बाद जब पड़ोसियों को शक हुआ तो पुलिस को जानकारी दी गयी। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो दंग रह गयी। घर में अनीता का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि पति और देवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। वहीं सास-ससुर और चचिया ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!