ऐसा क्या हुआ! सुहागरात पर अचानक चीखने लगा दूल्हा, नई नेवली दुल्हन के कांड से सन्न रह गये घरवाले

Dulha Dulhan Kand: गांव में रहने वाले 21 साल के एक युवक की चार महीने पहले सामूहिक विवाह सम्मेलन में कौशांबी जनपद के एक गांव की रहने वाली युवती से शादी हुई थी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 8 Jun 2025 10:34 AM IST
fatehpur news
X

fatehpur news

Dulha Dulhan Kand: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है। यहां सुहागरात की सेज पर दूल्हे के साथ ऐसा कांड हो गया कि घरवालों ने दांतों तले उंगलियां ही दबा ली। शादी करने के बाद युवक अपनी नई नवेली दुल्हनियां के साथ खुशी-खुशी अपने घर लौटा। दुल्हन के घर पहुंचने पर घरवाले भी खुश थे। रीति-रिवाजों के संपन्न होने के बाद दूल्हा सुहागरात के हसीन सपने देख रहा है। रात होने पर जब वह खुशनुमा पल आया।

तब दूल्हे ने जो कभी भी नहीं सोचा था वह घटना उसके साथ उसकी दुल्हन ने ही घटित कर डाली। दुल्हन ने अचानक दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया। उसने दूल्हे के नाजुक अंगों पर भी चाकू से वार किया। जिसके बाद दूल्हे ने चीखना शुरू कर दिया। जब घरवालों ने दूल्हे की चीखने की आवाज सुनी तो वह भागते हुए कमरे में पहुंचे। जहां दूल्हा सुहागराज की सेज पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी शादी

दरअसल यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के खखरेरू थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव का है। गांव में रहने वाले 21 साल के एक युवक की चार महीने पहले सामूहिक विवाह सम्मेलन में कौशांबी जनपद के एक गांव की रहने वाली युवती से शादी हुई थी। बीते पांच जून को दूल्हे पक्ष के लोग धूमधाम के साथ बारात लेकर कौशांबी पहुंचे और छह जून को दुल्हन को विदा करा घर लौट आए। नई नवेली दुल्हन के घर में आने से चारों को खुशियों की लहर दौड़ रही थी। दूल्हा अपनी नई जिंदगी को लेकर सपने संजो रहा था।

रस्मों के पूरे हो जाने के बाद दूल्हा बीती रात सुहागरात को कमरे में जा पहुंचा। जहां अचानक दुल्हन किसी बात को लेकर भड़क गयी। दुल्हन का पारा इस कदर हाई हो गया कि उसने कमरे में रखे चाकू से दूल्हे पर हमला कर दिया। उसने दूल्हे के नाजुक अंगों पर भी वार किया। जिससे दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया और चीखने लगा। युवक के चीखने की आवाज सुन घरवालों की नींद खुल गयी और वह भागते हुए कमरे में पहुंचे।

कमरे का नजारा देख घरवाले भी सन्न रह गये। दूल्हा सुहागरात के बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। घरवाले तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में क्राइम इंस्पेक्टर श्याम सुन्दर यादव ने बताया कि दोनों पक्ष से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवती को मानसिक रूप से बीमार है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!