×

लखनऊ में देश का पहला नौसेना शौर्य संग्रहालय ! युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना करेगा जागृत, क्या है मुख्य आकर्षण

Naval Valour Museum: लखनऊ में भारतीय नौसेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित देश के पहले स्थायी नौसेना शौर्य संग्रहालय का निर्माण तेजी से जारी है।

Virat Sharma
Published on: 24 July 2025 6:16 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News: Photo-News Track 

Naval Valour Museum: राजधानी लखनऊ में भारतीय नौसेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित देश के पहले स्थायी नौसेना शौर्य संग्रहालय का निर्माण तेजी से जारी है। अब यह संग्रहालय अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की है। इस संग्रहालय के निर्माण का उद्देश्य भारतीय नौसेना के गौरवशाली इतिहास को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना और उन्हें देशभक्ति से प्रेरित करना है।

5 करोड़ रुपये की स्वीकृति से निर्माण में गति

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और भारतीय नौसेना के संयुक्त प्रयास से बन रहे इस संग्रहालय का कार्य तेज़ी से जारी है। इस संग्रहालय का उद्घाटन युवा पीढ़ी को भारतीय नौसेना के अद्वितीय योगदान से परिचित कराएगा और उनके दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करेगा। इस बारे में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने हाल ही में संग्रहालय के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।




क्या है संग्रहालय का प्रमुख आकर्षण

इस संग्रहालय का प्रमुख आकर्षण रिटायर्ड आईएनएस गोमती युद्धपोत होगा। इसे नौसैनिक तोपों, मिसाइलों और टॉरपीडो जैसे ऐतिहासिक सैन्य उपकरणों के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा, एक अत्याधुनिक डिजिटल इंटरप्रिटेशन सेंटर में नौसेना के इतिहास और विकास को इंटरेक्टिव तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। संग्रहालय में प्राचीन भारतीय जहाज निर्माण तकनीक, ऐतिहासिक नौसैना युद्ध और चोल-मराठा नौसेना से लेकर आधुनिक सैन्य उपकरणों की जानकारी भी प्रदर्शित की जाएगी।

लखनऊ को मिलेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान

लखनऊ के एकाना स्टेडियम के पास 8 एकड़ भूमि पर निर्मित यह संग्रहालय उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा। पर्यटन विभाग का कहना है कि संग्रहालय के पूरा होने के बाद यह न केवल इतिहास प्रेमियों और छात्रों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बनेगा, बल्कि पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण स्थल भी बनेगा। इस संग्रहालय के आने से लखनऊ और प्रदेश में पर्यटन को नया विस्तार मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

तेज गति से कार्य जारी, समयबद्ध पूरा होगा निर्माण

मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों से संग्रहालय के कार्य को प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए और कहा, "यह संग्रहालय भारतीय नौसेना के शौर्य को सम्मान देने का ऐतिहासिक प्रयास है।" संग्रहालय के दूसरे चरण के निर्माण और क्यूरेशन का कार्य अब तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। यह संग्रहालय लखनऊ को राष्ट्रीय विरासत मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान दिलवाएगा, और राज्य के पर्यटन उद्योग को एक नया आयाम प्रदान करेगा।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Virat Sharma

Virat Sharma

Lucknow Reporter

Lucknow Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!