Jhansi News: इस साल झांसी मंडल में बनकर तैयार हो जाएंगी 13 वृहद गोशालाएं

Jhansi News: झांसी जिले में 4 वृहद गोशालाओं का निर्माण पठगुआ, मवहेटा, गुरहा और उल्दन में किया जा रहा है। जालौन जिले में 4 बड़ी गोशालाएं नदीगांव, बंधा डकोर, गधेला और गोपालपुरा में बन रही हैं।

Gaurav kushwaha
Published on: 19 May 2025 9:04 PM IST
Jhansi News: इस साल झांसी मंडल में बनकर तैयार हो जाएंगी 13 वृहद गोशालाएं
X

इस साल झांसी मंडल में बनकर तैयार हो जाएंगी 13 वृहद गोशालाएं   (photo: social media ) 

Jhansi News: योगी सरकार निराश्रित गोवंश को संरक्षण देने के लिए गोशालाओं के निर्माण पर विशेष ध्यान दे रही है। झांसी मंडल के तीनों जिलों में वर्तमान समय में 13 वृहद गोशालाएं बन रही हैं। इन सभी गौशालाओं के इस वर्ष के आखिर तक बनकर पूरा हो जाने का अनुमान है।

झांसी जिले में 4 वृहद गोशालाओं का निर्माण पठगुआ, मवहेटा, गुरहा और उल्दन में किया जा रहा है। जालौन जिले में 4 बड़ी गोशालाएं नदीगांव, बंधा डकोर, गधेला और गोपालपुरा में बन रही हैं। ललितपुर जिले में 5 वृहद गोशालाएं टोरिया, ठनगना, बीजरूठा, बानपुर और काला पहाड़ में बन रही हैं। ललितपुर जिले में निर्माणाधीन 5 में से 2 गौशालाएं इसी महीने शुरू हो जाएंगी। निर्माणाधीन सभी वृहद गोशालाओं में प्रत्येक गोशाला में 400 निराश्रित गोवंशो को संरक्षित करने की क्षमता होगी।

झांसी मण्डल में निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए वर्तमान में छोटी-बड़ी 777 गो आश्रय स्थलों यानि गोशालाओं को संचालित किया जा रहा है। इनमें से झांसी में 310, जालौन में 415 एवं ललितपुर में 52 गो आश्रय स्थल स्थापित है। मंडल में बनी गोशालाओं में वर्तमान समय में कुल 1,50,597 गोवंश संरक्षित हैं। इनमें से झांसी में 58442, जालौन में 45307 और ललितपुर में 46868 गोवंश संरक्षित है।

13 गोशालाओं का निर्माण कार्य चल रहा

झांसी मंडल के पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ अरविंद कुमार सागर ने बताया कि झांसी मंडल के तीनों जनपदों झांसी, ललितपुर और जालौन में वर्तमान समय में 13 गोशालाओं का निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें से 2 का काम इसी महीने पूरा हो जाएगा जबकि शेष गोशालाओं का निर्माण कार्य भी क्रमिक रूप से पूरा होगा। इस वर्ष के आखिर तक सभी 13 वृहद गोशालाएं बनकर तैयार हो जाएंगी।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story