TRENDING TAGS :
Jhansi News उपराष्ट्रपति से मिले सांसद अनुराग शर्मा, झांसी विकास पर हुई चर्चा
Jhansi News सांसद अनुराग शर्मा ने उपराष्ट्रपति से झांसी-बुंदेलखंड के विकास, पर्यटन, जल संरक्षण और आयुर्वेद के विस्तार पर की विस्तारपूर्वक चर्चा।
उपराष्ट्रपति से मिले सांसद अनुराग शर्मा, झांसी विकास पर हुई चर्चा (Photo- Newstrack)
Jhansi News: झांसी। झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद अनुराग शर्मा ने झांसी लोकसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, बुंदेलखंड क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विकास, पर्यटन और जल संरक्षण से जुड़ी पहलों, तथा स्थानीय रोजगार सृजन के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की।
उपराष्ट्रपति ने सांसद अनुराग शर्मा द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि झांसी और बुंदेलखंड जैसे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध क्षेत्रों का विकास ‘विकसित भारत 2047’ के विजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भेंट के दौरान आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा पद्धति पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
सांसद अनुराग शर्मा ने इस अवसर पर बुंदेलखंड में आयुर्वेदिक औषधियों, जड़ी-बूटियों और पारंपरिक चिकित्सा संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए चलाए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दिशा में स्थानीय स्तर पर आयुर्वेदिक वैद्य, चिकित्सा संस्थान और औषध निर्माण इकाइयों के सशक्तिकरण के लिए भी योजनाएं तैयार की जा रही हैं।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा पद्धति के महत्व पर अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत की यह प्राचीन चिकित्सा पद्धति न केवल रोगों का उपचार करती है, बल्कि स्वास्थ्य को बनाए रखने और जीवनशैली को संतुलित रखने का मार्ग भी दिखाती है। उपराष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए गए अमूल्य मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक विचार निश्चित रूप से झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र और समूचे बुंदेलखंड के जनकल्याण, स्वास्थ्य संवर्धन और क्षेत्रीय विकास की दिशा में नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान करेंगे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!