Kannauj News: अखिलेश यादव ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री, सपा कार्यकर्ताओं ने किया वितरण

Kannauj News: राहत सामग्री में खाने-पीने की चीजें, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। कलीम खान ने बताया कि सांसद अखिलेश यादव ने बाढ़ पीड़ितों की जरूरतों को देखते हुए यह मदद भेजी है।

Pankaj Srivastava
Published on: 10 Sept 2025 10:33 PM IST
Kannauj News: अखिलेश यादव ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री, सपा कार्यकर्ताओं ने किया वितरण
X

अखिलेश यादव की राहत सामग्री का सपा कार्यकर्ताओं ने किया वितरण  (photo: social media )

Kannauj News: सपा सुप्रीमो व कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी है। यह सामग्री कन्नौज के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों में वितरित की गई। जिला अध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचकर उन्हें मदद पहुंचाई। राहत सामग्री में खाने-पीने की चीजें, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। कलीम खान ने बताया कि सांसद अखिलेश यादव ने बाढ़ पीड़ितों की जरूरतों को देखते हुए यह मदद भेजी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा मुश्किल की घड़ी में जनता के साथ खड़ी रहती है।

वही जय कुमार तिवारी "बऊअन" ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भेजी गई बाढ़ राहत सामग्री को कन्नौज ब्लॉक के कटनी क्षेत्र के गंगूपुर्वा, मदारीपुर, टिकापुरवा आदि कई गांवों में बांटा गया। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष सयुस से हसीब हसन ने बताया कि कन्नौज में इस समय बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसको लेकर कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने हम सबको निर्देश दिया कि हम सब लोग गांव का दौरा करें और उन तक भेजी गई बाढ़ राहत सामग्री पहुंचाएं। वहीं पूर्व विधायक अरविंद यादव ने बताया कि हर एक व्यक्ति तक हम लोग पहुंचकर ट्रैक्टर से सामान लादकर पहुंचे और गांव-गांव जाकर सभी को भेजी गई बाढ़ राहत सामग्री दी। वहीं उन्होंने भाजपा की व्यवस्था करते हुए कहा कि भाजपा के मंत्री और अधिकारी केवल रोड पर बैठकर ही निरीक्षण करते हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी के लोग पानी में उतरकर पीड़ित परिवार से मिलकर उन तक भेजी गई सामग्री पहुंचा रहे हैं।

कन्नौज जनपद के कन्नौज सदर विधानसभा में कटरी क्षेत्र के गंगूपुर्वा, मदारीपुर, टीकापुरवा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/कन्नौज सांसद के आदेश पर जिलाध्यक्ष कलीम खान की अगुवाई में राहत सामग्री वितरित की गई।

2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अनुरोध

जिलाध्यक्ष कलीम खान एवं पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी "बऊअन" ने सभी ग्रामीणों से 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अनुरोध किया। सभी ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया है कि समाजवादी पार्टी इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। बाढ़ से बचाव के लिए गांव में बांध बनाने का कार्य समाजवादी सरकार में किया जाएगा। ग्रामीणों को विकास की सभी योजनाओं से जोड़कर उन्हें खुशहाल बनाया जाएगा।

पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे एवं विधानसभा अध्यक्ष कन्नौज पी. पी. सिंह बघेल, सपा नेता यश कुमार दोहरे, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन ने बताया कि आज लगभग 350 से अधिक परिवारों को समाजवादी राहत सामग्री बांटी गई है और उनको यह भरोसा दिलाया गया है कि हर सुख-दुख में समाजवादी पार्टी उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ग्रामीणों की मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है, जिससे सभी लोग परेशान हैं और उनमें भारी गुस्सा है।

इस अवसर पर आकाश शाक्य (प्रदेश सचिव), राजेंद्र सिंह यादव (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), राजेश पाल (जिला पंचायत सदस्य), संतोष यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), राजेश यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), आरिफ ज़मा (प्रदेश सदस्य), अंशू पाल (जिलाध्यक्ष सलोवा), सुनील दिवाकर, नेम सिंह यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), राकेश कठेरिया, मुस्ते हसन (नगर अध्यक्ष), कौशर खान, शिब्बू तिवारी, नितिन यादव, विवेक पाल, अजय कश्यप, सुधीर कश्यप, तुफैल अहमद, गुफरान अहमद, साद सिद्दीकी यूडी, मोहम्मद दानिश, टिंकू पाल, कल्लू पाल, मुजम्मिल खान, सद्दाम खान, गुलशाद अहमद, राहिल खान, मुजफ्फरपुर अली आदि लोग मौजूद रहे।

1 / 6
Your Score0/ 6
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!