Kanpur Dehat: कानपुर देहात में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में भाजपा ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया

Manoj Singh
Published on: 31 Oct 2025 2:41 PM IST
Kanpur Dehat: कानपुर देहात में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम
X

वल्लभभाई पटेल जी के150 जयंती  (photo: social media ) 

Kanpur Dehat News: भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के नेतृत्व में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम आयोजित किया। पुखरायां में सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय से अकबरपुर डिग्री कॉलेज तक ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पैदल यात्रा भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर अकबरपुर डिग्री कॉलेज तक निकाली गई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा की।

जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि भारत की अखंडता और एकता के लिए जिन्होंने अपना जीवन समर्पित किया, उन लौह पुरुष सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारें। भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन, समर्पण और त्याग आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय एकता दिवस पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि जाति, भाषा, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर भारत की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाएंगे।

563 रियासतों को भारत गणराज्य में शामिल कर अखंड भारत का निर्माण

सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद ब्रिटिश साजिशों को नाकाम करते हुए 563 रियासतों को भारत गणराज्य में शामिल कर अखंड भारत का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि जब हैदराबाद और जूनागढ़ की रियासतों ने भारत में विलय से इनकार किया, तब पहले संवाद का रास्ता अपनाया गया, लेकिन जब राष्ट्र की अखंडता पर संकट आया, तब कठोर निर्णय लेकर भारत की एकता को सुरक्षित किया।

इस दौरान राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक पूनम शंखवार, विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान, पूर्व विधायक विनोद कटियार, निर्मला शंखवार, बंसलाल कटियार, मदन पांडे, राजेंद्र सिंह चौहान, राजेश सचान, श्याम सिंह सिसोदिया, राहुल अग्निहोत्री, बबलू शुक्ला, फूल सिंह कठेरिया, अमित तिवारी, सोनू, अतुल सिंह चंदेल, हेमू सिंह, विकास मिश्रा और मीडिया प्रभारी सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1 / 3
Your Score0/ 3
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!