TRENDING TAGS :
Kanpur Dehat: यमुना में डूबी प्रांसी 24 घंटे बाद भी लापता NDRF स्टीमर से कर रही तलाश, बहन की मौत
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में यमुना नदी में टेसू विसर्जन के दौरान डूबी प्रांसी 24 घंटे बाद भी लापता, बहन रागिनी का शव बरामद। एनडीआरएफ कर रही तलाश।
यमुना में डूबी प्रांसी 24 घंटे बाद भी लापता एनडीआरएफ स्टीमर से कर रही तलाश (photo: social media )
Kanpur Dehat: कानपुर देहात के बीलासपुर गांव में यमुना नदी में डूबी 19 वर्षीय प्रांसी का 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उसकी छोटी बहन 15 वर्षीय रागिनी का शव बरामद कर लिया गया है, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
यह घटना उस समय हुई जब सेनापत की दोनों बेटियां प्रांसी और रागिनी गांव की 8-10 अन्य लड़कियों के साथ टेसू और झिझिया के विसर्जन के लिए यमुना नदी गई थीं। विसर्जन के बाद स्नान करते समय रागिनी गहरे पानी में डूबने लगी। उसे बचाने के लिए प्रांसी भी नदी में कूद गई और देखते ही देखते दोनों बहनें डूब गईं।
प्रांसी और रागिनी के पिता सेनापत को सूचना दी
साथ मौजूद अन्य बच्चियों ने तत्काल प्रांसी और रागिनी के पिता सेनापत को सूचना दी। सेनापत ने गांव के गोताखोरों की मदद से अपनी बेटियों की तलाश शुरू की। घटना की जानकारी थाना पुलिस, एसडीएम शालिनी उत्तम और तहसीलदार राकेश चंद्र को भी दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गांव के गोताखोरों की मदद से 3 घंटे की मशक्कत के बाद रागिनी को ढूंढ निकाला। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा भेजा गया, जहां डॉ. पूजा गोयल ने उसे मृत घोषित कर दिया।
देर शाम तक गोताखोरों द्वारा प्रांसी की तलाश जारी रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। देर शाम एनडीआरएफ की टीम ने स्टीमर के जरिए नदी के पानी में वाइब्रेशन तकनीक का उपयोग करके प्रांसी को खोजने का प्रयास किया। रात होने के कारण बचाव कार्य रोक दिया गया।
नदी में वाइब्रेशन तकनीक से खोजबीन कर रही
सुबह होते ही एनडीआरएफ की टीम ने प्रांसी की तलाश फिर से शुरू कर दी है और लगातार नदी में वाइब्रेशन तकनीक से खोजबीन कर रही है। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रांसी अभी भी लापता है। मौके पर एसडीएम सिकंदरा शालिनी उत्तम, तहसीलदार राकेश चंद्र और क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह मौजूद हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!