Kasganj News: ADG, DIG और SP ने किया फ्लैग मार्च, सौहार्द बिगाड़ने वालों को चेतावनी

Kasganj News: निरीक्षण के बाद एडीजी ने डी आईजी प्रभाकर चौधरी और एसपी कासगंज अंकिता शर्मा व पुलिस टीम के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया।

Ajay Chauhan
Published on: 1 Oct 2025 8:54 PM IST (Updated on: 1 Oct 2025 8:55 PM IST)
X

Kasganj News: कासगंज जनपद में बुधवार की शाम को आगरा जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ अलीगढ़ मंडल के डीआईजी प्रभाकर चैधरी के साथ कासगंज पहुंची। जंहा उन्होंने सबसे पहले पुलिस लाइन में बने विद्यालय का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कासगंज शहर के सोरों गेट पुलिस चौकी पर बने पिंक बूथ का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद एडीजी ने डी आईजी प्रभाकर चौधरी और एसपी कासगंज अंकिता शर्मा व पुलिस टीम के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च करने के दौरान एडीजी ने बाजार में महिलाओं से बातचीत भी भी। फ्लैग मार्च करने के दौरान एडीजी और डी आईजी कासगंज कोतवाली पहुंची। जंहा उन्होंने थाने पर बने मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण कर थाने पर शहर के लोगों के साथ मिशन शक्ति अभियान के तहत एक बैठक की। जिसमे लोगों को मिशन शक्ति कार्यक्रम के बारें में जानकारी दी।

मिशन शक्ति केंद्र जिले के हर थाने पर बनाएं

इस दौरान एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया मिशन शक्ति केंद्र कासगंज जिले के हर थाने पर बनाएं गए है। जंहा महिला और पुरुष पुलिस कर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे और मिशन शक्ति अभियान के तहत शोहदो से सख्ती से निपटा जाएगा, महिलाएं पहले पुरुषों के साथ निकलती थी। लेकिन महिलाएं आज जागरूक है, जो अकेले ही बिना किसी भय के अकेले बाजारों में निकल रही है। बताया मिशन शक्ति का अभियान 3 महीने चलेगा। जिसके तहत महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हे उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।


श्रीमती कुलश्रेष्ठ ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी है कि अगर किसी के मन मैं इस प्रकार के विचार भी आ रहे हों तो भूल जायें वरना ऐसी कार्यवाही होगी जो याद की जाएगी।



1 / 5
Your Score0/ 5
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!