TRENDING TAGS :
मुझे फंसाकर शादी की, फिर हड़पे 10 लाख रुपए, अतुल सुभाष की तरह UP में युवक ने वीडियो बना किया सुसाइड
पठानपुरा में युवक ने सुसाइड करने पहले वीडियो बनाया। जिसमें उसने पत्नी-सास पर गंभीर आरोप लगाए।
Bijnor News
Bijnor Suicide News: बेंगलुरू में एआई सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष का सुसाइड केस काफी सुर्खियों में रहा था। अतुल ने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और अन्य ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एक वीडियो बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। अब उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां पठानपुरा में एक युवक ने सुसाइड करने पहले वीडियो बनाया। जिसमें उसने पत्नी और सास पर गंभीर आरोप लगाए।
मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला पठानपुरा में रहने वाले 20 वर्षीय नवेद खां ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। आत्महत्या करने से पहले नवेद ने एक वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो में नवेदन अपने पत्नी और सास पर एक साल पहले गल पॉइंट पर निकाह कराने, समय-समय पर लाखों रुपए की धनराशि वसूलने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी होने के बाद थाना प्रभारी राहुल कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
युवती ने प्रेम जाल में फंसाया
मृतक नवेद के संबंधी नाहिद खां ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाते हुए नाहिद ने कहा कि युवती ने उसे पहले प्रेम जाल में फंसाया। फिर युवती ने अपनी मां के साथ मिलकर निकाह का दबाव बनाया और फिर निकाह कर दिया। निकाह हो जाने के बावजूद भी नवेद की पत्नी कभी भी अपने ससुराल नही आयी।
यह भी आरोप लगाया है कि युवती की मां नवेद से सिलाई मशीन प्रतिष्ठान पर आती थी और उसे धमकी देकर हजारों रुपए की वसूली करती थी। इस दौरान मां-बेटी ने लगभग दस लाख रुपए जबरन ले लिये। इसके बाद भी वह लगातार नवेद का ब्लैकमेल करते रहे। जिससे परेशान होकर नवेद ने आत्महत्या कर लिया। घटना के संबंध में सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!