UP Weather Update: दिल्ली से यूपी तक भारी वर्षा से तबाही! इन राज्यों में 'महा अलर्ट' जारी; जानिए अपने शहर का हाल

UP Weather Update: अगले सात दिनों के दौरान पूर्वोत्तर में भी वर्षा का दौर देखने को मिल सकता है। विभाग के मुताबिक, आज 08 अगस्त से अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।

Priya Singh Bisen
Published on: 8 Aug 2025 6:00 AM IST (Updated on: 8 Aug 2025 6:01 AM IST)
UP Weather Update
X

UP Weather Update (photo credit: social media)

UP Weather Update: पिछले कई दिनों से दिल्ली के साथ-साथ इस समय देश के कई राज्यों में भारी वर्षा का दौर जारी है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण भयंकर तबाही देखी जा रही है। इस बीच मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान सामने आया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से ज्यादा तेज़ वर्षा की संभावना जताई गयी है। वहीं, विभाग का कहना है कि इसके बाद वर्षा में कमी आ सकती है।

यूपी में आज का मौसम ?

उत्तर प्रदेश में इस वक़्त मानसून चरम पर है। यूपी के कई जिलों में पिछले 1 सप्ताह से लगातार भारी वर्षा हो रही है, जीससे कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं, राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज पिछले दिनों के अपेक्षा कुछ कम वर्षा हो सकती है, इसके साथ ही उच्चतम तापमान लगभग 31 °C के आस-पास हो सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26‑27 °C के आसपास होगा। रात के समय बादल छाए रहेंगे और मॉनसून जैसी गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है।

इसके साथ ही आज 08 अगस्त को आगरा में मौसम अपेक्षाकृत गर्म एवं उमस भरा रहने वाला है। वहीं, आज वाराणसी में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना बनी हुई है। तापमान अधिकतम 33‑34 °C और न्यूनतम 27 °C के पार नहीं जाएगा। प्रयागराज में भी लगभग मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है। अगस्त का महीना सामान्यतः वर्षा के लिहाज से सबसे ज्यादा सक्रिय माना जाता है, जब पूरे महीने में औसत वर्षा लगभग 333 mm तक पहुंचती है। इससे तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन वातावरण उमस भरा हो सकता है।

मुख्य बिंदु:

- राजधानी लखनऊ में आज रात गरज-चमक और वर्षा की संभावना बनी हुई है, तापमान: 31 °C (अधिकतम), 26‑27 °C (न्यूनतम) रहेगा।

- आगरा व वाराणसी में गरम और उमस भरा मौसम बने रहेगा, वर्षा की संभावना है।

- प्रयागराज वर्षा की दृष्टि से सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाला है।

मॉनसून में खासतौर से 08 अगस्त को, पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ वर्षा की प्रबल संभावना बनी रहेगी। उमस और गर्मी दोनों का प्रभाव रहेगा। ऐसे मौसम में सावधानी आवश्यक है: पर्याप्त पानी पीएं, भारी वर्षा के वक़्त गिरे हुए पेड़ों और जल जमाव से बचें, और बाहर निकलने से पहले छाता या रेन कोट अपने साथ रखें।

जानिए कहां-कहां वर्षा का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक, अगले सात दिनों के दौरान पूर्वोत्तर में भी वर्षा का दौर देखने को मिल सकता है। विभाग के मुताबिक, आज 08 अगस्त से अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा अगले एक हफ्ते में मध्य भारत और राजस्थान के कुछ हिस्सों में वर्षा हो सकती है।

इन राज्यों में भी वर्षा का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में 7 से 12 अगस्त के बीच, जम्मू कश्मीर, पंजाब में 12 तक भारी से अति भारी वर्षा की प्रबल संभावना है। वहीं, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8 से 12 अगस्त के बीच बहुत ही भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। बता दें कि वर्तमान में बिहार के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। कई नदियां उफान पर हैं, जिससे लोगों को आमजन पूरी तरह से प्रभावित है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!