TRENDING TAGS :
Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज सुबह-सुबह वर्षा! उमस भरी गर्मी से राहत, इन जिलों में IMD का अलर्ट
08 September को वर्षा की कोई उम्मीद नहीं थी लेकिन लखनऊवासियों के लिए आज राहतभरा दिन रहने वाला है।
Lucknow Weather Today (photo: Newstrack)
Lucknow Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून का मिज़ाज पिछले 2 दिनों से सुस्त पड़ गया है। पिछले कुछ दिनों से वर्षा कम होने के कारण उमस और गर्मी से लोग परेशान हो गए थे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक, मध्य भारत में विकसित अवदाब राजस्थान की तरफ़ शिफ्ट हो गया है, जिसके चलते उत्तर प्रदेश में वर्षा कम हुई है। हालांकि अब जानकारी सामने आयी है कि 11 सितंबर से एक बार फिर मानसून का सक्रीय रूप देखने को मिल सकता है और विशेषकर तराई क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
लखनऊ में आज सुबह-सुबह हुई वर्षा
आज वर्षा की कोई उम्मीद नहीं थी लेकिन लखनऊवासियों के लिए आज राहतभरा दिन रहने वाला है। जी हां, आज 08 सितंबर यानी सोमवार को सुबह-सुबह अच्छी-खासी वर्षा हुई, जिससे बीते रविवार को पड़ी उमस भरी गर्मी से राहत मिल गयी है। हालांकि, इस दौरान धूप निकली रही लेकिन वर्षा के चलते लखनऊ का वातावरण ठंडा हो गया है। इसी कड़ी में बीते 24 घंटों में दिन का अधिकतम तापमान करीब 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
तापमान में इस उतार-चढ़ाव और धूप-नमी के कारण उमस अधिक बढ़ गयी है। बीते रविवार को लोगों को पूरे दिन चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा और देर शाम तक हाल मौसम की वजह से आमजन बेहाल रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 7 दिनों तक लखनऊ में मौसम लगभग शुष्क ही रहेगा। लेकिन आज सोमवार के दिन की बात की जाये तो ऐसी संभावना है कि शाम तक तापमान गिर जाएगा जिससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी।
11 सितंबर से वर्षा की दोबारा वापसी
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, 11 सितंबर से मानसूनी ट्रफ रेखा हिमालय की तलहटी की तरफ खिसक जाएगी। इसके कारण तराई क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र की बात करें तो कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जैसे जिलों में मध्यम से भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी वर्षा से जलभराव और बाढ़ की स्थिति बिगड़ने का संकट बना हुआ है।
पश्चिमी और मध्य यूपी में भारी वर्षा की संभावना
तराई के अलावा पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में भी थोड़ा बहुत छिड़काव के आसार बने हैं। वहीं मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, आगरा, कानपुर और प्रयागराज जैसे जिलों में हलकी बूंदाबांदी या माध्यम वर्षा की संभावना है। हालांकि इन इलाकों में उमस से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल कम है।
उमस और गर्मी ने बढ़ाई टेंशन
वर्षा में कमी का असर स्पष्ट तौर पर लोगों की दिनचर्या पर देखा जा रहा है। बढ़ी हुई उमस और गर्मी के कारण लोग थकान और असहजता महसूस कर रहे हैं। विशेषकर राजधानी लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज जैसे शहरी क्षेत्रों में एसी और कूलर की मांग और ज़्यादा बढ़ गई है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेकर उमस से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रशासन की तैयारी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने पहले से चेतावनी जारी कर दिया है। बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है। तटीय इलाकों के कई गांवों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भारी वर्षा की स्थिति में नदियों का जलस्तर और बढ़ सकता है, इसलिए लोग सतर्क और सुरक्षित रहें।
कुल मिलाकर, उत्तर प्रदेश में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है, लेकिन 11 सितंबर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज 8 सितंबर को लखनऊ में सुबह करीब 10:30 के आसपास अच्छी-खासी वर्षा हुई जिससे गर्मी से कुछ राहत हो गयी है। इसी कड़ी में तराई के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है, वहीं पश्चिमी और मध्य यूपी में हल्की बरसात लोगों को आंशिक रूप से राहत दे सकती है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!