UP Weather Update: कहीं राहत तो कहीं आफत! लखनऊ समेत इन जिलों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने 2 सितंबर 2025 के लिए देश के कई राज्यों में भारी वर्षा की Alert जारी किया है।

Priya Singh Bisen
Published on: 2 Sept 2025 6:00 AM IST
UP Weather Update
X

UP Weather Update (photo: Newstrack)

UP Weather Update: IMD ने हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहाँ भारी वर्षा और गरज के साथ बूंदा-बांदी होने की संभावना है। वहीं, आज मंगलवार को दिल्ली में घने बादल छाए रहेंगे जिससे भारी वर्षा का अनुमान है। मॉनसून का दौर फिलहाल उत्तर प्रदेश में भी जारी है जिससे यूपी के तमाम जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ सहित हापुड़, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, रामपुर, खेरी, बहराइच, बरेली, फरुखाबाद, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अमेठी और प्रयागराज में झमाझम वर्षा की 'महा-चेतावनी' जारी किया है।

आज यूपी में कैसा रहने वाला है मौसम ?

उत्तर प्रदेश में आज 2 सितंबर को रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ के आसपास वाले शहरों में मूसलाधार वर्षा की 'महा चेतावनी' जारी है। मौसम की रिपोर्ट के मुताबिक, आज 15 मिलिमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसी कड़ी में लखनऊ में आज वर्षा अच्छी-खासी होने की संभावना है खासकर सुबह और शाम के समय में।

आज लखनऊ का मौसम

2 सितंबर 2025 यानी मंगलवार को लखनऊ में मौसम सुहाना रहने वाला है। दिन का तापमान लगभग 32 °C रह सकता है, जबकि सुबह-शाम में वर्षा और बूदा-बांदी की संभावना बनी रहेगी। सुबह-शाम वर्षा के कारण दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। ऐसे समय में किसानों को सतर्क रहने, बिजली और जल निकासी की समस्याओं के लिए सावधान रहने की आवश्यकता है।

दक्षिण और पूर्वी भारत में मानसून का हाल

1. राष्ट्रीय मानसून पूर्वानुमान (IMD): पूरे भारत में सितंबर 2025 में सामान्य से ज़्यादा वर्षा (109% से ज़्यादा LPA) की संभावना है। केवल कुछ गैर-हिस्सों जैसे पूर्वोत्तर, पूर्व और दक्षिणी छोरों में ही यह कम रह सकता है।

2. IMD का विस्तृत अवलोकन: देश के ज़्यादातर हिस्सों में वर्षा सामान्य से ज़्यादा हो सकती है, लेकिन पूर्वोत्तर, पूर्वी क्षेत्र और दक्षिणी भारत के कुछ भागों में कम वर्षा हो सकती है।

3. उत्कृष्ट मौसम का Alert: ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल तटवर्ती इलाकों में 2 से 3 सितंबर को एक नया निम्न-दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे वहाँ भारी वर्षा, तूफानी हवाएँ, गरज-चमक की प्रबल संभावना बनी हुई है।

मौसम की इस प्रकार की गतिविधियों को देखते हुए सभी को खासतौर पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको बता दे, बंगाल की खाड़ी में 2 और 3 सितंबर को नया निम्न दबाव क्षेत्र बन सकता है, जिससे कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा, तूफानी हवाएं और गरज हो सकती हैं। फिलहाल लखनऊ में 2 सितंबर को भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है और तापमान न्यूनतम रहेगा, लेकिन यह वर्षा किसानों और नागरिकों के लिए राहतभरी हो सकती है। इसके अलावा आम नागरिकों के लिए सलाह है कि जब भी घर से बाहर निकलें अपने साथ छाता और रेनकोट अपने साथ रखें।

मौसम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack की वेबसाइट पर नज़र बनाये रखें।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Content Writer

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!