TRENDING TAGS :
UP Weather Today: क्या इस बार नहाकर जलेगा रावण! आज यूपी के इन जिलों में होगी झमाझम वर्षा
UP Weather Today: आज 2 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में दशहरे का त्योहार मनाया जाना है और रावण पहली बार नहाकर जलेगा... क्योंकि आज प्रदेशभर में वर्षा की प्रबल संभावना बनी हुई है।
UP Weather Today
UP Weather Today: देशभर में आज के दिन दशहरे का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाना है। आज के दिन की तैयारी लोग कई दिनों से करते आ रहे हैं। लोगों ने भीषण गर्मी के बीच रहकर इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार किया लेकिन आज प्रदेशभर के लोगों के लिए खुशखबरी है। आज 2 अक्टूबर 2025 है और आज ही पूरे प्रदेश में वर्षा की प्रबल संभावना बनी हुई है। तो ये कहना गलत नहीं होगा कि... इस साल रावण नहाकर जलेगा....
देशभर में मॉनसून विदा ले रहा है जिस कारण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। बीते कुछ दिन से उत्तर प्रदेश-बिहार, झारखंड और दिल्ली एनसीआर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। आज से मौसम में राहतभरा बदलाव होने जा रहा है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के प्रभाव से 2 से 5 अक्टूबर के दौरान पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
इसी के साथ यूपी, बिहार और मध्य-प्रदेश में 3 से 5 अक्टूबर वर्षा का पीक रहेगा, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल में 5-7 अक्टूबर पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी वर्षा और ओलावृष्टि का संकट है। जानते हैं आज 2 अक्टूबर 2025 को लखनऊ में कैसा मौसम रहेगा...
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में बीते दिन मौसम ने एकाएक करवट ले लिया था। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम वर्षा हुई और साथ मौसम काफी ठंडा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी वर्षा की संभावना बनी हुई है। 1 अक्टूबर से लेकर 5 अक्टूबर के बीच प्रदेश में वर्षा की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के लिए भी आगाह किया है और बताया कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
लखनऊ में मौसम आज के मौसम की तस्वीर
मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल क्षेत्र में सक्रिय नमीयुक्त सिस्टमों के कारण , 2 अक्टूबर यानी गुरुवार को लखनऊ में बादल-धूप बदलती स्थिति देखने को मिलेगी। पूरे दिन मौसम कुछ बादलों के साथ आंशिक रूप से धूप दिखाएगा। रात के समय कहीं-कहीं हल्की बौछार या बूंदाबांदी संभव है। तापमान की बात करें तो, अधिकतम तापमान लगभग 30–32 °C तक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान रात्रि में 25–27 °C के बीच रहने का अनुमान है।
आज वर्षा की संभावना
दिन के समय में वर्षा की संभावना कम है, लेकिन दोपहर या शाम के बाद बौछार या गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। रात को बादलों के घने होने और मौसम की नाजुकता के कारण स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। कुल मिलाकर, 2 अक्टूबर 2025 को लखनऊ में वर्षा की संभावना कम है और साथ ही मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना बनी रहेगी।
लखनऊ के आसपास के शहरों में स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार, बाराबंकी, फैज़ाबाद, सीतापुर जैसे नजदीकी शहरों में भी मौसम की अनिश्चितता बनी रहेगी। इन इलाकों में दिन में बादल घिरे रह सकते हैं और शाम को हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है। इसी कड़ी में गोरखपुर, फैजाबाद-आगरा चौराहा मार्ग, पूर्वी यूपी में अधिक नमी के प्रभाव से वर्षा अधिक हो सकती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश (जैसे हाथरस, मेरठ, मुरादाबाद) में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम को लेकर सुझाव
2 अक्टूबर 2025 यानी गुरुवार को लखनऊ में मौसम बीते दिनों के अपेक्षा सुहाना रहेगा। दिन के समय में आंशिक धूप और बादलों का मिश्रण, रात को कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। आज दिन में तापमान सामान्य से थोड़ा ज़्यादा हो सकता है लूकिं रात होते-होते तापमान गिर जाएगा। आसपास के शहरों में भी मौसम मिला-जुला रहेगा पूर्वी इलाकों में वर्षा की घटनाएँ थोड़ी ज़्यादा हो सकती हैं, जबकि पश्चिमी इलाकों में अपेक्षाकृत शुष्क स्थिति बनी रहने की संभावना। यदि आप सुबह या शाम के समय बाहर जाएँ तो छाता या रेनकोट अपने साथ रखें।
ऐसे ही मौसम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट पर नज़र बनाये रखें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!