TRENDING TAGS :
UP Weather Update: आज लखनऊवासियों को मिलेगी राहत! यूपी के इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी
इस बीच मौसम विभाग ने आज फिर कई राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
UP Weather Update (PHOTO: SOCIAL MEDIA)
UP Weather Update: इस वक़्त पूरे देश में मॉनसून की वर्षा कहर जारी है। इसका सबसे अधिक प्रभाव पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तो वहीं मैदानी राज्यों पंजाब और दिल्ली में देखा जा सकता है। इन राज्यों में बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। दर्जन भर से ज़्यादा लोग अब तक अपनी जिंदगी गंवा चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में भी बाढ़ से हालात बेहद नाज़ुक हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज फिर कई राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
यूपी में कैसा रहेगा 09 सितंबर का मौसम
उत्तर प्रदेश में आज 09 सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक भारी वर्षा का अलर्ट है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ इलाकों और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ वर्षा की संभावना बनी हुई है। वहीं, दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद और बागपत में भी वर्षा की का अलर्ट जारी किया गया है।
लखनऊ में आज का मौसम
वहीं 9 सितंबर, 2025 को राजधानी लखनऊ का मौसम पूरे दिन बदलता रहेगा। सुबह की शुरुआत में तापमान करीब 26 °C से होगी और आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे दिन की शुरुआत रूप से राहतभरी होगी। जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, मौसम कुछ गर्म होता जायेगा और दोपहर तक तापमान लगभग 33 °C तक पहुँच सकता है। इस बढ़ते तापमान और उमस के कारण वातावरण में उमस भरी गर्मी महसूस हो सकती है।
वर्षा के आसार..
इसी कड़ी में आपको आगे बताते चलें कि जहां बीते सोमवार को सुबह-सुबह तेज़ वर्षा हुई, वहीं आज मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे के आसपास अचानक वर्षा हो सकती है। यह बरसात की तेज बौछार या लगातार बूंदाबांदी के रूप में हो सकती है। वर्षा के कारण मौसम में ठंडा हो सकता, जिससे राहत तो मिलेगी पर वाहन चलाने वाले सावधान रहें।
वर्षा के बाद दोपहर और शाम 3 से 5 बजे के आसपास मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। धूप छुपकर बादलों के बीच से निकल सकती है, जिससे तापमान हल्का सा कम होकर 30–31 °C तक हो सकता है। लेकिन इस बीच यदि वर्षा होती है, तो तापमान में गिरावट दर्ज किया जा सकता है जिससे वातावरण ठंडा हो सकता है। वहीं, रात करीब 8 से 9 बजे के आसपास तापमान करीब 28 °C हो जाएगा।
मौसम को लेकर सुझाव:
- बाहर जाएं तो हल्का कपड़ा पहनें।
- बाहर जाते वक़्त छाता या रेनकोट साथ रखें खासतौर से दोपहर और शाम के समय।
- उमस और गरमी से बचने को पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
- ड्राइविंग के दौरान सतर्कता बरतें क्योंकि वर्षा से सड़कें गीली और फिसलन भरी हो सकती है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!