TRENDING TAGS :
UP Weather Today: यूपी के इन जिलों में आज होगी राहतभरी वर्षा, लखनऊ-कानपुर पर भी मंडरा रहे घनघोर बादल
UP Weather Today: भारत मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून कई राज्यों से लौट चुका है और अगले कुछ दिनों में और इलाकों से विदाई की संभावना है।
UP Weather Today (photo: social media)
UP Weather Today: पूरे देश में मॉनसून के वापसी हो रही है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों में देश के कुछ इलाकों से मॉनसून की विदाई पूरी तरह से हो जाएगी। उत्तर प्रदेश की बात करें तो वर्षा पूरी तरह से थम चुकी है। आने वाले दिन दिनों तक मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा और वर्षा की कोई संभावना नहीं है। आज 25 सितंबर यानी बृहस्पतिवार को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना बनी हुई है। तापमान अधिक रहेगा, जिससे गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ेगा। वहीं, आगामी 26, 27 और 28 सितंबर को भी हल्की वर्षा का अनुमान है।
लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम?
लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से वर्षा न होने के कारण उमस भरी गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। हालांकि, 25 सितंबर के आसपास एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में हल्की वर्षा हो सकती है। इस कड़ी में प्रदेश में कहीं भी भारी वर्षा होने का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। आज दिन में अधिकतम तापमान लगभग 33 से 34 °C के आस-पास रहेगा वहीं, रात में न्यूनतम तापमान करीब 28 से 29 °C तक गिर सकता है।
आज वर्षा की क्या संभावना है?
आज बृहस्पतिवार को लखनऊ में दोपहर बाद गरज चमक के साथ बिजली की कड़क और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। खासतौर से दोपहर 2 बजे से लेकर 4 बजे तक के बीच तुफानी हवाओं और वर्षा गतिविधि देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, सुबह और रात में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क और साफ रहने की आशंका है। हालांकि, मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, 25 सितंबर के लिए उत्तर प्रदेश (पूर्व और पश्चिमी हिस्सों में) कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
लखनऊ के आस-पास के क्षेत्र जैसे कि कानपुर, वाराणसी, झाँसी, फैजाबाद, बलरामपुर, गोरखपुर आदि जगहों में भी मौसम लगभग समान पैटर्न का रहने वाला है:
- दिन में गर्मी और उमस रहेगी।
- दोपहर से शाम के बीच कहीं-कहीं गरज और वर्षा की गतिविधि हो सकती है।
- पूर्वी उत्तर प्रदेश (जैसे गोरखपुर, फैजाबाद) में वर्षा की संभावना थोड़ी ज़्यादा हो सकती है क्योंकि मॉनसून अभी पूरी तरह से सक्रिय रूप से नहीं लौटा है।
मौसम को देखते हुए बरतें सवाधानियां
बता दे, पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्षा की संभावना थोड़ी ज़्यादा हो सकती है। इस अवधि में लोगों को हल्की वर्षा, गरज और बिजली जैसी स्थितियों के लिए सतर्क रहना चाहिए। वर्षा और गरज-चमक के दौरान बिजली गिरने, जलभराव और स्वास्थ्य संबंधी खतरों को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है। मॉनसून विदाई की ओर है—लेकिन अभी वर्षा की गतिविधि पूरी तरह बंद नहीं हुई है। इसीलिए मौसम को प्राथमिकता देते हुए खुद की देखभाल करना अत्यंत आवश्यक है।
ऐसे ही मौसम से जुड़ी हर जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!



