TRENDING TAGS :
Lucknow मेें भारी बारिश की चेतावनी के चलते 1 जुलाई को प्रस्तावित नगर निगम की सदन बैठक स्थगित
Lucknow News: लखनऊ नगर निगम की एक जुलाई को प्रस्तावित सदन बैठक को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर बैठक स्थगित करने की जानकारी दी है।
Lucknow Municipal Corporation House meeting Cancelled (Photo: Social Media)
Lucknow News: राजधानी लखनऊ में लगातार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 30 जून से 2 जुलाई तक लखनऊ सहित आस-पास के जिलों में भारी वर्षा, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसको देखते हुए एक जुलाई को प्रस्तावित नगर निगम की सदन की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर बैठक स्थगित करने की जानकारी दी है।
नगर निगम की पूरी आपात सेवाओं में जुटी
इस चेतावनी और बारिश को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन ने निर्णय लिया है निगम के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह राहत कार्यों, जलभराव से निपटने, नालों की सफाई तथा आपातकालीन सेवाओं में लगाए जाएंगे। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए निर्णय लिया गया है, ताकि नागरिकों को बारिश के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो पाएं। नगर निगम की पूरी टीम जल निकासी, सफाई व्यवस्था और अन्य आपात सेवाओं में जुटी रहेगी।
कार्यकारिणी समिति सदस्यों की नियुक्त
ऐसे में सदन की प्रस्तावित बैठक को स्थगित करना आवश्यक था। सुषमा खर्कवाल ने स्पष्ट किया कि स्थगित की गई बैठक की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। आगामी बैठक में कार्यकारिणी समिति के रिक्त छह सदस्यों की नियुक्ति भी की जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतें और किसी भी आपात स्थिति में नगर निगम की हेल्पलाइन नंबर 1533 पर संपर्क करने को कहा है।
लखनऊ के लिए अगले 24 घंटे संवेदनशील
इसके साथ ही अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है। नगर निगम ने जलभराव वाले प्रमुख क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी गई है। संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। शहर में जल निकासी के लिए पंपों की तैनाती की गई व सफाई कार्यों में तेजी लाई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटे लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के लिए संवेदनशील रह सकते हैं। ऐसे में लखनऊ नगर निगम और आपदा प्रबंधन की टीमें पूरी तरह मुस्तैद की गई हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!