नगर निगम लखनऊ की सदन बैठक अब 1 जुलाई को, पहले 4 जुलाई को थी प्रस्तावित

Lucknow News: नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए कि सदन में केवल पार्षद, नामित सदस्य एवं अधिकृत अधिकारी-कर्मचारी ही उपस्थित रहेंगे। किसी भी बाहरी व्यक्ति का सभा में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 25 Jun 2025 8:41 PM IST
Lucknow Municipal Corporation
X

Lucknow Municipal Corporation (Photo: Social Media)

Lucknow News: नगर निगम लखनऊ की अगली सदन बैठक की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। पहले बैठक 4 जुलाई को आयोजित की जानी थी, लेकिन इसे संशोधित कर 1 जुलाई 2025 निर्धारित कर दिया गया है। यह महत्वपूर्ण बैठक प्रातः 11 बजे नगर निगम मुख्यालय, लालबाग स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में आयोजित की जाएगी। यह बैठक नगर निगम की कार्यकारिणी समिति में रिक्त चल रहे छह सदस्यों के मनोनयन के उद्देश्य से बुलाई गई है। अब कार्यकारिणी समिति के रिक्त पदों की पूर्ति से नगर निगम के कार्य संचालन में गति आएगी।

निगम की प्रक्रिया का हिस्सा

महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने बताया कि तिथि में बदलाव का निर्णय व्यावहारिक परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम-ग्रिड्स) के अंतर्गत नगर निगम के कुछ वरिष्ठ अधिकारी 2 जुलाई से 5 जुलाई तक बैंगलुरु एवं पिंपरी-चिंचवड़ (महाराष्ट्र) में संचालित शहरी योजनाओं के अध्ययन दौरे पर रहेंगे।

बैठक की तिथि को संशोधित

इस दौरान वह एक तकनीकी सेमिनार में भी भाग लेंगे। ऐसे में संबंधित अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु बैठक की तिथि को संशोधित किया गया है। महापौर ने सभी पार्षद एवं नामित सदस्यों से अनुरोध किया कि वह 1 जुलाई को होने वाली बैठक में समय से उपस्थित रहें। यह सदन नगर निगम की प्रशासनिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

पार्षद एवं अधिकृत लोग को मिलेगा प्रवेश

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए कि सदन में केवल पार्षद, नामित सदस्य एवं अधिकृत अधिकारी-कर्मचारी ही उपस्थित रहेंगे। किसी भी बाहरी व्यक्ति का सभा में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। बैठक से पहले एवं पश्चात आवश्यक औपचारिकताओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए नगर निगम प्रशासन को निर्देशित किया गया है।

विकास योजनाओं के क्रियान्वयन

इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था एवं सभागार की आंतरिक व्यवस्था को लेकर भी नगर निगम प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। नगर निगम लखनऊ की इस आगामी बैठक को लेकर पार्षदों, नगर निगम प्रशासन और जनता की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि कार्यकारिणी समिति के रिक्त पदों पर नियुक्ति से नगर निगम की नीतियों और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को नई दिशा मिलने की संभावना है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Reporter

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!