Lucknow: दीपावली के बाद भी लखनऊ की हवा जहरीली! एक्यूआई 239 पर बरकरार, मॉर्निंग वॉक से बचने की सलाह

Lucknow News : दीपावली के बाद भी लखनऊ की हवा जहरीली, AQI 239, सुबह की सैर से बचें, बारिश से ही मिलेगी राहत

Prashant Vinay Dixit
Published on: 24 Oct 2025 10:55 AM IST
Lucknow: दीपावली के बाद भी लखनऊ की हवा जहरीली! एक्यूआई 239 पर बरकरार, मॉर्निंग वॉक से बचने की सलाह
X

 Air pollution in Lucknow ( Image From Social Media )

Lucknow News: दीपावली बीत जाने के कई दिन बाद भी राजधानी लखनऊ की हवा में लगातार जहर घुला हुआ है। शुक्रवार सुबह 8 बजे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 239 दर्ज किया गया, जो हानिकारक श्रेणी में आता है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को यह आंकड़ा 247 तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार छठ पूजा के दिन से शहर में ठंडी हवाओं के चलते तापमान गिरने लगेगा और नवंबर की शुरुआत ठिठुरन भरे मौसम के साथ होगी।

प्रदूषण का ग्राफ लगातार ऊपर

दीपावली की रात के बाद लखनऊ का एक्यूआई 224 से बढ़कर 323 तक पहुंच गया था, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है। उसके बाद 22 अक्टूबर को यह 228 और 23 अक्टूबर को 247 दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी 239 पर बना हुआ है। इससे साफ है कि राजधानी की हवा में प्रदूषण का स्तर उच्च बना हुआ है। शुक्रवार की सुबह जारी आंकड़ों में लखनऊ देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहा है।

सुबह की हवा सबसे खतरनाक

पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार सुबह के वक्त वातावरण में धूल के कण और स्मॉग ज्यादा होते हैं, जिससे हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह के वक्त हवा सबसे प्रदूषित होती है। ऐसे में अस्थमा और सांस की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। जब तक एक्यूआई में सुधार नहीं होता, लोगों को सुबह की सैर से परहेज करना चाहिए।

स्थानीय प्रशासन पर सवाल

खुले में कूड़ा जलाना, निर्माण कार्य और वाहनों से उठने वाला धुआं हवा में जहर घोलने के सबसे बड़े कारण बने हुए हैं। स्थानीय प्रशासन की ओर से लगातार प्रदूषण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। आम लोगों को फिलहाल सिर्फ सावधानी ही बचाव का रास्ता बताया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 27 अक्टूबर को लखनऊ का तापमान करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाएगा।

बारिश से मिलेगी बड़ी राहत

राजधानी लखनऊ में अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई कि लखनऊ में दिन का तापमान अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रिकॉर्ड किया जाएगा। हालांकि मौसम विभाग ने अगले सात दिनों में तीन दिन बारिश की संभावना जताई है। 27 और 28 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि 30 अक्टूबर को भी बूंदाबांदी का अनुमान है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!