TRENDING TAGS :
दीपावली बाद लखनऊ की हवा बनी जहर! AQI 419 पहुंचा, पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषण
Lucknow Pollution: दीपावली के बाद लखनऊ की हवा जहरीली हो गई, AQI 419 पहुंचा, जो बेहद खतरनाक स्तर है और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गया है।
Lucknow Pollution
Lucknow Pollution: दीपावली का जश्न थमते ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की हवा जहरीली हो गई है। सोमवार और मंगलवार की रात शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) रिकॉर्ड 419 दर्ज किया गया, जिसने न सिर्फ पिछले पांच वर्षों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, दिल्ली जैसे महानगरों के प्रदूषण स्तर को पीछे छोड़ दिया। यह 419 का आंकड़ा हैजर्डस जोन यानी अत्यंत खतरनाक श्रेणी में आता है, जो गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों का संकेत है।
दमघोंटू बनी दीपावली की रात
पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार दीपावली की रात भारी आतिशबाजी और वाहनों के बढ़ते उत्सर्जन के कारण हवा में सूक्ष्म कणों (PM10 और PM2.5) की मात्रा कई गुना बढ़ गई। शहर में पीएम10 का स्तर 374 और पीएम2.5 का स्तर 284 दर्ज हुआ, जो सामान्य सीमा से लगभग छह गुना अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और हवा की रफ्तार मात्र 4 किमी प्रति घंटा रही, साथ ही आर्द्रता 100 प्रतिशत तक पहुंच गई थी।
शाम होते ही स्थिति हुई गंभीर
हल्की हवा और उच्च नमी के कारण प्रदूषक कण वातावरण की निचली परतों में फंस गए, जिससे वायु गुणवत्ता में तेजी से गिरावट आई और दम घोंटने वाली स्थिति पैदा हो गई। सुबह के समय एक्यूआई 419 पर रहा, हालांकि दोपहर तक घटकर 190 से 195 के बीच दर्ज हुआ। इसके बावजूद, गोमती नगर, अलीगंज, लालबाग, चारबाग और इंदिरा नगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता 'स्वास्थ्य के लिए हानिकारक' श्रेणी में बनी हुई है।
पिछले पांच वर्षों में खराब अक्टूबर
यह वर्ष लखनऊ के लिए सबसे प्रदूषित अक्टूबर साबित हुआ है। इस दीपावली से पहले 19 अक्टूबर को भी शहर का एक्यूआई 173 दर्ज हुआ था, जो पिछले पांच वर्षों में अक्टूबर महीने का सबसे ऊंचा आंकड़ा था। पिछले वर्षों में स्तर क्रमश 2021 में 177, 2022 में 186, 2023 में 152 और 2024 में 130 रहा था। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और नागरिकों से आवश्यक न होने पर वाहनों का प्रयोग टालें की अपील की है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!