TRENDING TAGS :
दहेज, मानसिक प्रताड़ना और सुसाइड की कहानी! दहेज हत्या के मामले में Merchant Navy Officer को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में मर्चेंट नेवी ऑफिसर अनुराग सिंह को दहेज हत्या और पत्नी के गर्भपात के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 24 घंटे में कार्रवाई की। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
Merchant Navy Officer Arrested in Sushant Golf City Police Dowry Death Case of Wife in Lucknow
Lucknow News: राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में मर्चेंट नेवी में सेकंड ऑफिसर के पद पर तैनात अनुराग सिंह की पत्नी मधु सिंह की रहस्यमय तरीके से मौत होने का मामला सामने आया था। इस मामले में एक ओर पति अनुराग सिंह का परिवार आत्महत्या का दावा कर रहा था तो वहीं दूसरी ओर मृतिका मधु सिंह के पिता व बहन ने मधु के पति अनुराग सिंह व ससुरालियों पर 15 लाख के दहेज के अलावा मानसिक प्रताड़ना समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में मृतका के पिता की ओर से सुशांत गोल्फ सिटी थाने में आरोपी पति अनुराग सिंह के खिलाफ तहरीर देते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं, बुधवार को लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने आरोपी पति अनुराग सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
मृतका के पिता व बहन ने दहेज मांगने समेत लगाए थे कई गंभीर आरोप
आपको बता दें कि बीते सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मधु और अनुराग की बीते 25 फरवरी को शादी हुई थी और महज पांच महीने में मधु की मौत को आत्महत्या बताकर ससुरालवालों ने कहानी खत्म करनी चाही। लेकिन मधु की बहन प्रिया ने पति अनुराग पर मानसिक प्रताड़ना, मारपीट, शराब पीने का दबाव और 15 लाख रुपये की दहेज मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। मधु की बहन ने बताया कि कॉल पर मधु रोते हुए कह रही है कि वह घर लौटना चाहती है। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने अनुराग के खिलाफ हत्या, दहेज उत्पीड़न और साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मेट्रोमोनियल साइट से शुरू हुआ रिश्ता, चंद महीनों में मौत पर खत्म
इंदिरा नगर के रहे वाले फतेह बहादुर सिंह की बेटी मधु की शादी उन्नाव निवासी अनुराग सिंह से मेट्रोमोनियल साइट के जरिए तय हुई थी। अनुराग Merchant Navy में सेकेंड ऑफिसर है और सुशांत गोल्फ सिटी के ओमेक्स वाटर एस्केप में रहता है। शादी फरवरी 2025 में हुई थी। परिवार ने हैसियत के अनुसार शादी में खर्च किया लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही अनुराग का व्यवहार बदल गया। बहन प्रिया के अनुसार, अनुराग मधु पर चरित्र को लेकर शक करता था, उस पर 'लेस्बियन' होने का झूठा आरोप लगाता और आए दिन मारपीट करता था।
दहेज की मांग, घरेलू हिंसा और कॉल रिकॉर्डिंग ने खोले राज
मधु की बहन ने था बताया कि अनुराग लगातार 15 लाख रुपये की डिमांड कर रहा था। शराब पीने का दबाव बनाता और बार-बार मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। 10 मार्च को उसने मधु को बुरी तरह पीटा था, जिसकी जानकारी मधु ने कॉल पर दी थी। कॉल रिकॉर्डिंग में मधु रोते हुए घर आने की बात कह रही थी। रविवार को मधु और अनुराग के बीच गाड़ी में झगड़ा हुआ। अपार्टमेंट परिसर में भी दोनों के बीच बहस की जानकारी सामने आई है। सोमवार को अनुराग ने खुद फोन कर पिता को बताया कि मधु ने आत्महत्या कर ली है।
बहन का आरोप- 'प्लान के तहत लौटा था अनुराग, फांसी नहीं साजिश थी'
मधु की बहन का आरोप है कि अनुराग 30 अप्रैल को कोस्टल एरिया ड्यूटी पर गया था और कहा था कि अब 6 महीने बाद लौटेगा। लेकिन 22 जुलाई को अचानक बिना कारण लौट आया। वह पूछने पर जवाब नहीं देता था। परिवार को शक है कि अनुराग ने मधु की हत्या की योजना पहले से बनाई थी। मधु ने अंतिम बार रात साढ़े 12 बजे बहन से बात की थी और कहा था कि सुबह घर आऊंगी। लेकिन अगली सुबह उसकी मौत की खबर आई।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!