TRENDING TAGS :
UP Weather Today: यूपी में मौसम ने बदला रुख! दिन में उमस और रात में ठंड, जानें 16 अक्टूबर का अपडेट
UP Weather Today: 16 अक्टूबर 2025 यानी बृहस्पतिवार को को देश के उत्तरी इलाकों में मानसून की लगभग विदा ले चुका है। वहीं, दक्षिणी क्षेत्रों में अभी भी वर्षा के आसार बने हुए हैं। आज पूरे प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा और कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने की संभावना है।
UP weather today (photo: social media)
UP Weather Today: देश के उत्तरी हिस्सों में जहां मानसून की तेज़ी विदा वहीं, अब दक्षिणी भागों में इसका प्रभाव देखा जा रहा है। 16 से 20 अक्टूबर के बीच दक्षिणी हिस्सों में वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। इसी के साथ-साथ पहाड़ी राज्यों जैसे कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। बता दे, दिल्ली समेत यूपी में आज यानी 16 अक्टूबर को मौसम साफ़ रहने वाला है।
आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में आज 16 अक्टूबर 2025 को वर्षा के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, यानी कि किसी भी जिले में वर्षा की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, आज कुछ गर्मी भरी उमस पड़ सकती है। बता दें कि अगस्त के महीने में प्रदेश में जमकर वर्षा हुई थी और कई इलाकों में बाढ़ भी आ गई है।
आज प्रदेशभर में मौसम का पूर्वानुमान
आज पूरे दिन कैसा रहेगा मौसम
- दिन के समय मौसम साफ़ रहेगा।
- आसमान में न्यूनतम बादल लगा रहेगा लेकिन वर्षा की कोई संभावना नहीं है।
- आज अधिकतम तापमान लगभग 33 °C के आसपास रहने का अनुमान है।
- न्यूनतम तापमान लगभग 19 °C के आस-पास रहने की उम्मीद है।
- रात में ठंडक महसूस हो सकती है।
आज लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?
16 अक्टूबर 2025 को लखनऊ में मौसम पूरी तरह से साफ और धूप भरा रहने की संभावना है। दिन में चिलचिलाती सूर्य की रोशनी और शाम तक बादलों का रूप लेना मुश्किल हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज वर्षा की संभावना लगभग न के बराबर है। तापमान की बात करें तो सुबह-सुबह तापमान 19 °C के आस-पास रहेगा, जो कि थोड़ा ठंडा महसूस हो सकता है। दिन के मध्य में तापमान बढ़ते हुए 33 °C के करीब पहुँचने का अनुमान है, जिससे दोपहर में गर्मी का अनुभव होगा। शाम होते-होते तापमान फिर थोड़ा नीचे जाएगा। वहीं, लखनऊ के आसपास के इलाकों में जैसे-जैसे दूरी बढ़ेगी, मौसम थोड़ा-बहुत बदल सकता है, लेकिन मूल रूप से धूप, गर्मी और वर्षा रहित दिन का ही अनुभव रहेगा।
ऐसे ही लगातार मौसम से सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विसिट करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!